बरोड़ा टीम ने हुड्डा को कृणाल के साथ हुए झगड़े से किया था निलंबित, आज 20 गेंदों में जड़ दिए 50

Webdunia
सोमवार, 12 अप्रैल 2021 (21:50 IST)
प्रथम श्रेणी टूर्नामेंट में बरोड़ा की टीम के लिए खेलने वाले दीपक हुड्डा को कुछ महीने पहले बेइज्जती झेलनी पड़ी थी। कप्तान क्रुणाल पांड्या से हुई बहस के कारण उनको पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया गया था। अब आज उन्होंने अपने बल्ले से उस बेइज्जती का आधा बदला ले लिया है।
 
बल्लेबाजी क्रम में आज केएल राहुल ने दीपक हुड्डा को निकोलस पूरन से आगे भेजा जिसका पूरा फायदा पंजाब की टीम को मिला। संजू सैमसन गेंदबाज बदलते गए और हुड्डा गेंदबाजों पर प्रहार करते गए। 
 
हुड्डा ने मात्र 28 गेंदो में 64 रन बनाए जिसमें 4 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। हुड्डा की इस पारी के बाद क्रुणाल पांड्या का नाम ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा। ट्विटर के ट्रोलर्स ने कहा कि जब मुंबई के गेंदबाज क्रुणाल हुड्डा के सामने होंगे तो दीपक हुड्डा उनका क्या हाल करेंगे।
<

Hoods saw Krunal Pandya in the ball #RRvPBKS pic.twitter.com/xP98Tp215u

— Indiranagar ka Gunda (@Nishant1404) April 12, 2021 > <

#RRvPBKS
*After deepak hooda smashing 64 off 28 deliveries*

<

Krunal pandya be like: pic.twitter.com/2cL0KXJjCf

— Jaydeep (@Jaydeep3366) April 12, 2021 > <

#RRvPBKS #PunjabKings
Deepak hooda after smashing ballers ..
Le RR bowlers: we r not Krunal Pandya bro pic.twitter.com/16IGu9i22O

< — Aarti (@i_am_messedup) April 12, 2021 > <

Krunal Pandya at home tonight. pic.twitter.com/PSRQgGVAv2

< — Brown Bunny  (@sujays06) April 12, 2021 > <

Krunal Pandya after watching Dipak Hooda: pic.twitter.com/bbIHBe4zvz

< — Sharmaji ka Fan (@Niirav45) April 12, 2021 > <

#RRvPBKS
Krunal Pandya after watching Deepak Hooda's batting pic.twitter.com/kpUMUzgYWC

< — Prasad Remje (@munna_30_) April 12, 2021 > <

Krunal Pandya after watching Hooda's inningspic.twitter.com/MatDlNMVIX

< — Laal Singh Chaddha (@samidsiddiqi91) April 12, 2021 >
 
गौरतलब है कि साल के शुरुआत में हुई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान दीपक हुड्डा और बरोड़ा के कप्तान क्रुणाल पांड्या में बहस बहुत बढ़ गई थी जिसके बाद वह टीम के बायो सेक्योर बबल से बाहर चले गए थे। इसके चलते उनको बरोड़ा क्रिकेट असोसिएशन ने पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया था। 
 
हाल ही में इस पर हुड्डा ने कहा था कि पांड्या ने उनको बरोड़ा के टीम के खिलाड़ियों के सामने गाली गलौच की थी और यह भी कहा था कि उनको कभी भी बरोड़ा की टीम में वापस नहीं खेलने देंगे। 
 
Show comments

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए प्रचार अभियान थमा, 89 सीट पर होगा मतदान

चुनावी रैलियों में कांग्रेस पर PM नरेन्द्र मोदी के 5 प्रहार

खरगे का इमोशनल दांव, कम से कम मेरे अंतिम संस्कार में तो शामिल हो जाना

कांग्रेस के घोषणा पत्र में जिहादी सोच और तुष्टीकरण की राजनीति शामिल : वीरेंद्र सचदेवा

Toyota Fortuner Leader Edition में क्या है खास, जानिए क्या हैं खास फीचर्स