अर्जुन तेंदुलकर को मौका ना मिलने से नाराज मुंबई के फैंस, अब बचा है आखिरी मैच

Webdunia
बुधवार, 18 मई 2022 (11:07 IST)
ऐसा माना जा रहा था कि सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को इस सत्र में मौका मिल जाएगा लेकिन मुंबई के लिए सत्र खत्म होने को है और अर्जुन तेंदुलकर अभी तक बैंच पर बैठे हैं। वह भी तक जब मुंबई की टीम आधे आईपीएल में ही लगातार 8 मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी।

क्रिकेट लीजेंड सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 की नीलामी में रविवार को 30 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई ने अर्जुन के लिए 20 लाख के बेस प्राइस पर पहले बोली लगाई थी। गुजरात टाइटंस ने भी हाथ आजमाया लेकिन अर्जुन के लिए आखिरी बोली मुंबई की ही रही थी।अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल 2021 की नीलामी में मुंबई इंडियन्स ने 20 लाख के बेस प्राइस पर खरीदा था।

लगातार नए खिलाड़ियों को मौका दे रहे हैं रोहित पर अर्जुन बैठे हैं बैंच पर

मुंबई ने हैदराबाद से हुए मैच में टीम में दो बदलाव किए थे। मयंक मार्कण्डेय और संजय यादव की टीम में मौक़ा दिया गया था। इस सत्र में ऑलराउंडर ऋतिक शौकीन और बाएं हाथ के स्पिनर कुमार कार्तिकेय को भी कप्तान रोहित शर्मा मौका दे चुके हैं।

इससे पहले रोहित शर्मा ने विदेशी चहरे ट्रिस्टन स्टब्स को भी मौका दिया था। हालांकि वह अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। इससे पहले रोहित शर्मा बेबी एबी के नाम से मशहूर और अंडर 19 विश्वकप में मैन ऑफ द टूर्नामेंट रहे डेवाल्ड ब्रेविस को अच्छे खासे मौके दे चुके हैं।

यही कारण है कि अर्जुन तेंदुलकर को आईपीएल कैप ना देने पर मुंबई के फैंस नाराज हुए और कुछ ऐसे ट्वीट्स किए

मुंबई और चेन्नई के मैच शुरु होने से करीब 24 घंटे पहले मुंबई इंडियन्स ने अपने ट्विटर हैंडल पर अर्जुन तेंदुलकर की तारीफ करते हुए एक वीडियो अपलोड किया था।

इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था कि अगर आपका नाम अर्जुन है तो फिर तीर निशाने पर लगता है। इस वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर की तेज तर्रार यॉर्कर ने ईशान किशन की गिल्लियां उड़ा दी थी। इसके बाद भी फ्रैंचाइजी ने नेट्स में गेंदबाजी करते अर्जुन के वीडियो डाले थे और आशा बंधी थी कि इस बार उनको आईपीएल कैप जरूर मिलेगी लेकिन अभी तक वह अपने डेब्यू का इंतजार ही कर रहे हैं। अब मुंबई का अगला मुकाबला शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स से है। अगर इस मैच में भी अर्जुन नहीं खेलते तो लगातार 2 सत्र में बैंच पर बैठने वाले वह खिलाड़ी बन जाएंगे।

गौरतलब है कि राहुल त्रिपाठी के 44 गेंद में 76 रन के बाद उमरान मलिक की शानदार तेज गेंदबाजी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद मंगलवार को इंडियन प्रीमियर लीग के ‘करो या मरो ’ के मैच में मुंबई इंडियंस को तीन रन से हराकर प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखी।

सनराइजर्स ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर छह विकेट पर 193 रन बनाये । त्रिपाठी ने अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के जड़कर सत्र में अपना तीसरा अर्धशतक पूरा किया । प्रियम गर्ग (42) और निकोलस पूरन (38) ने उनका बखूबी साथ निभाया।

जवाब में मुंबई की टीम आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी । मलिक ने तीन ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि भुवनेश्वर कुमार ने 19वां ओवर मैडन डाला और चार ओवर में सिर्फ 26 रन देकर एक विकेट लिया।

मुंबई के लिये रोहित शर्मा ने 48, ईशान किशन ने 43 और टिम डेविड ने 46 रन बनाये। मुंबई के लिए यह 13 मैचों में 10वीं हार है और वह अंकतालिका में सबसे नीचे है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख