मेगा ऑक्शन के कारण मुंबई को नहीं मिलेगा घरेलू मैदान होने का फायदा, रोहित ने जाहिर की नाराजगी

Webdunia
शुक्रवार, 25 मार्च 2022 (11:23 IST)
मुंबई: पांच बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 के सीज़न में 14 में से 11 मुक़ाबले मुंबई के तीन मैदानों पर खेलने है लेकिन कप्तान रोहित शर्मा और कोच महेला जयवर्धने को लगता है कि उनकी टीम को घर पर खेलने का कोई ख़ास फ़ायदा नहीं होगा।

श्रीलंकाई दिग्गज की माने तो पिच सभी के लिए एक समान होंगी और टीमों को सही तरीक़े से सभी विभागों में प्रदर्शन करना होगा। जहां मुंबई के तीनों मैदान - वानखेड़े स्टेडियम, ब्रेबोर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम - की पिचों पर लाल मिट्टी का प्रयोग होता है, पुणे के एमसीए स्टेडियम में काली मिट्टी का इस्तेमाल किया जाता है। जयवर्धने ने कहा, "हमें इसे एक तटस्थ (न्यूट्रल) टूर्नामेंट की तरह देखना होगा। हमारा उद्देश्य होना चाहिए कि हम सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलें और प्लेऑफ़ में पहुंचे।"

रोहित और जयवर्धने दोनों जानते हैं कि एक नए दल के साथ नए सीज़न की शुरुआत करना टीम के लिए एक बड़ी चुनौती होगी। रोहित का मानना है कि सबसे मुश्किल कार्य होगी सभी को एक स्पष्ट भूमिका देना। "(टिमाल) मिल्स, (जयदेव) उनादकट और बाक़ी खिलाड़ी इस टीम में नए आए हैं लेकिन वह कई वर्षों से इस खेल को खेल रहे हैं," रोहित ने कहा। "उन्हें ज्ञात है कि उनसे किस चीज़ की उम्मीद की जा रही है। हमें बस उन्हें इस टीम के लिए एक स्पष्ट भूमिका देनी होगी क्योंकि वह अलग-अलग प्रांतों में कई टीमों के लिए खेल चुके हैं। तो उन सभी टीमों और हमारी टीम में उनकी भूमिका में अंतर हो सकता है। यह हमारे लिए एक चुनौती होगी और हम इस पर काम कर रहे हैं।"


इस बार नीलामी में मुंबई ने एक दिलचस्प रणनीति अपनाते हुए पहले दिन एक रिकॉर्ड रक़म ख़र्च करते हुए इशान को ख़रीदा और फिर दूसरे दिन इस सीज़न के लिए अनुपलब्ध रहने वाले जोफ़्रा आर्चर पर आठ करोड़ रुपये ख़र्च किए। रोहित ने कहा कि इस बार की नीलामी उनकी टीम के लिए बहुत कठिन रही, जिसमें उन्हें पांड्या बंधू (हार्दिक और क्रुणाल) को छोड़ना पड़ा जो कई वर्षों से उनके अहम खिलाड़ी थे।

रोहित ने स्वीकार किया कि गुजरात टाइटंस के वर्तमान कप्तान हार्दिक को गंवाना मुश्किल था लेकिन रिटेंशन के नियमों ने टीम को असमंजस में डाल दिया था। उन्होंने कहा, "हार्दिक हमारे एक अहम सदस्य थे। लेकिन नियम हमें सभी खिलाड़ियों को बरक़रार रखने की अनुमति नहीं देते। इस फ़्रैंचाइज़ी में उनके योगदान को कभी नज़रअंदाज़ नहीं किया जाएगा। उन्होंने हमेशा अपनी भूमिका को अच्छे तरीक़े से निभाया जो हर किसी के बस की बात नहीं है।"(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

IPL का 1000वां मैच जीती मुंबई, राजस्थान को अंतिम ओवर में मैच 6 विकेटों से हराया

23 रनों से दिल्ली को हराकर बैंगलोर लौटी जीत की पटरी पर, गेंदबाजों ने दिल्ली का निकाला दम

IPL: ब्रावो, विलियमसन और पूरन को आईपीएल नीलामी से पहले रिलीज किया

'4-5 दिन बढ़ते बढ़ते एक दिन IPL होगा 3 महीने लंबा', कहा इस पूर्व क्रिकेटर ने

धोनी ने IPL 2022 में बैठाए रखा बैंच पर फिर भी खुश है यह दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज

अगला लेख