नवीन उल हक ने चटकाए मुंबई के 4 बड़े विकेट, रोहित सूर्या ग्रीन तिलक को किया रवाना

Webdunia
बुधवार, 24 मई 2023 (21:59 IST)
MIvsLSG Lucknow Super Giants लखनऊ सुपर जाएंट्स के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज Naveen Ul Haq नवीन उल हक के 38 रनों पर 4 विकेट के बावजूद भी  कैमरन ग्रीन की अगुआई में बल्लेबाजों की उपयोगी पारियों से मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले में बुधवार को यहां लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ आठ विकेट पर 182 रन बनाए।

ग्रीन ने 41 रन की पारी खेलने के अलावा सूर्यकुमार यादव (33) के साथ तीसरे विकेट के लिए 38 गेंद में 66 रन की साझेदारी भी की। निचले मध्य क्रम में तिलक वर्मा (22 गेंद में 26) और निहाल वढेरा (12 गेंद में 23) ने उपयोगी पारियां खेलकर टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

सुपरजाइंट्स की ओर से नवीन उल हक सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने 38 रन चार विकेट चटकाए। यश ठाकुर ने उनका अच्छा साथ निभाते हुए 34 रन पर तीन विकेट हासिल किए।मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन वह विरोधी कप्तान कृणाल पंड्या के ओवर में छक्का और चौका जड़ने के बाद नवीन उल हक की गेंद पर एक्सट्रा कवर पर आयुष बडोनी को कैच दे बैठे। उन्होंने 11 रन बनाए।
सूर्यकुमार हालांकि नवीन की धीमी गेंद को हवा में खेलकर लांग ऑफ पर गौतम को आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 20 गेंद का सामना करते हुए दो चौके और दो छक्के मारे।नवीन ने इसी ओवर में ग्रीन को भी धीमी गेंद पर बोल्ड करके मुंबई को दोहरा झटका दिया। ग्रीन ने 23 गेंद की अपनी पारी में छह चौके और एक छक्का जड़ा।

नवीन के ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद मुंबई की रन गति में गिरावट आई। टीम 13 से 15 ओवर में 15 रन ही जोड़ सकी।तिलक वर्मा ने नवीन पर छक्के के साथ रन गति में इजाफे की कोशिश की लेकिन टिम डेविड (13) अगले ओवर में यश की गेंद पर दीपक हुड्डा को कैच दे बैठे।

इंपेक्ट प्लेयर के रूप में उतरे निहाल वढेरा ने आते ही नवीन पर छक्का मारा लेकिन तिलक ने हुड्डा को कैच थमा दिया। वढेरा ने अंतिम ओवर में यश पर भी दो छक्कों के साथ टीम का स्कोर 180 रन के पार पहुंचाया लेकिन अंतिम गेंद पर आउट हो गए।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कलेशी Owner : शर्मनाक हार के बाद ऋषभ पंत के साथ दिखे संजीव गोयनका, 2024 को याद कर बने मीम्स

रोहित और पंड्या से हटकर धोनी ने इम्पैक्ट प्लेयर नियम को किया बैक, कहा टी20 इसी तरह आगे बढ़ा है

आशुतोष शर्मा : मध्यप्रदेश के कोच से मनमुटाव, 'Depression' का थे शिकार, अब IPL में दूसरी टीमों को दे रहे डिप्रेशन

हवा में उड़ने वाला यह कीवी क्रिकेटर कभी बनना चाहता था पायलट (Video)

दीपक चहर को मिली MS Dhoni को चिढ़ाने की सजा, मैच के बाद दिया 'Bat Treatment' [VIDEO]

अगला लेख