सुनील गावस्कर हुए भावुक, महेंद्र सिंह धोनी के ऑटोग्राफ को बताया अनमोल क्षण (Video)

Webdunia
मंगलवार, 16 मई 2023 (16:42 IST)
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज सुनील गावस्कर ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से अपनी कमीज़ पर दस्तखत करवाने के बाद कहा कि यह पल भावुक करने वाला था क्योंकि धोनी ने देश के क्रिकेट में अमूल्य योगदान दिया है।

बतौर कप्तान तीन आईसीसी ट्रॉफी जीतकर भारतीय क्रिकेट पर अमिट छाप छोड़ने वाले 41 वर्षीय धोनी इस साल संभवतः अपना आखिरी आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने रविवार को चेन्नई में इस आईपीएल का आखिरी घरेलू मुकाबला खेला, उसके बाद उन्होंने चेपौक स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के साथ काफी समय बिताया। घुटने की चोट से जूझ रहे धोनी बैंडेज बांधे हुए मैदान में घूमते रहे और एक रैकेट की मदद से बतौर यादगार टेनिस की गेंदें दर्शक दीर्घा में पहुंचाईं।

गावस्कर ने ऑटोग्राफ देने के लिये धोनी की तारीफ की। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अगर उन्हें मौका मिलता तो वह मरने से पहले एक बार कपिल देव को 1983 विश्व कप की ट्रॉफी उठाते हुए और धोनी को 2011 विश्व कप का विजयी छक्का लगाते हुए ज़रूर देखना चाहते।

गावस्कर ने कहा, “मैं माही के पास गया और उन्हें मेरी कमीज़ ऑटोग्राफ देने के लिये कहा। उनका ऑटोग्राफ देना बहुत अच्छा था। यह मेरे लिये बहुत भावुक पल था क्योंकि इस इंसान ने भारतीय क्रिकेट में बहुमूल्य योगदान दिया है।”उन्होंने कहा, “कपिल देव का 1983 में विश्व कप ट्रॉफी उठाना और महेंद्र सिंह धोनी का 2011 विश्व कप फाइनल में छक्का लगाना, यह वे दो पल हैं जो मैं मरने से पहले एक बार अनुभव करना चाहूंगा।”(एजेंसी)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

रोहित और कोहली का T20I टीम में चयन क्या विश्व कप में भारत को भारी पड़ेगा?

लक्ष्य और चिराग को भारतीय टीम में जगह मिलने से सेन परिवार में खुशी का माहौल

क्या विराट और रोहित दिखेंगे सलामी बल्लेबाजी करते हुए? यह 5 सवाल उठे

धोनी के हस्ताक्षर वाली टीशर्ट आज भी दिल के करीब संजोकर रखी है सुनील गावस्कर ने

तुम लोग कुछ भी कहो, मैं नहीं रुकने वाला

ब्रिटेन में चुनाव लड़ेंगे इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर

T20 World Cup : इस वजह से नहीं बना सके रिंकू सिंह टीम में जगह

IPL 2024 : हर्षित राणा पर लगा बैन, हरकत वापस दोहराने की मिली सजा

T20 World Cup : रिंकू सिंह का क्या था कसूर? हार्दिक पर क्यों मेहरबान चयनकर्ता?

IPL 2024 MI vs LSG: लखनऊ ने मुबंई को 4 विकेटों से हराया

अगला लेख