हार्दिक की हुंकार, मुंबई का यह सत्र याद रखेंगे पल्टन के फैंस (Video)

ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि कोई भूल नहीं सकेगा, मुंबई इंडियंस में वापसी पर बोले हार्दिक पंड्या

WD Sports Desk
शनिवार, 16 मार्च 2024 (13:29 IST)
मुंबई इंडियंस टीम में लौटे स्टार हरफनमौला हार्दिक पंड्या ने शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम आईपीएल में ऐसा खेल दिखायेगी कि कोई भूल नहीं सकेगा।

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सत्र से पहले पंड्या गुजरात टाइटंस छोड़कर मुंबई इंडियंस के कप्तान बने। उन्होंने 2015 में मुंबई के लिये ही आईपीएल में पदार्पण किया था और चार खिताब जीते थे। वह 2022 में गुजरात टीम में गए और उसी सत्र में खिताब भी जीता।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम ऐसी क्रिकेट खेलेंगे कि सभी को गर्व होगा और कोई भूल नहीं सकेगा।’’मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने कहा ,‘‘ हार्दिक को चेंजिंग रूम के बारे में मुझसे ज्यादा पता है। वह आगामी सत्र के लिये रोमांचित है और हम उसका फिर स्वागत करके। कुछ नये चेहरे टीम में है और हम जल्दी ही लय पकड़ने की कोशिश करेंगे।’’

मुंबई इंडियंस के पास हार्दिक को खरीदने के लिए आवश्यक धनराशि उपलब्ध नहीं थी। पंड्या को गुजरात टाइटंस ने 2022 की नीलामी में खरीदा था।उनकी कथित फीस 15 करोड़ रुपए थी और उन्होंने लगातार 2 फाइनल में टीम का नेतृत्व किया। इसमें से 2022 में उन्होंने टीम को खिताब दिलाया और 2023 में टीम उप विजेता रही।

मुंबई इंडियंस ने भविष्य की योजना को ध्यान में रखते हुए पंड्या को अपने साथ जोड़ा है क्योंकि 2025 में ‘मेगा नीलामी’ होगी और हर फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के साथ एक नई टीम बनाने की कोशिश करेगी।<>

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

हैदराबाद ने बैंगलूरू को दी 42 रनों से करारी हार, टॉप 2 में जाने से रोका

94 रनों से ईशान ने बैंगलरू पर ढाया कहर, पहुंचाया 230 पार

पंजाब किंग्स का लक्ष्य शीर्ष दो में जगह बनाना, दिल्ली को कुचलने का रहेगा प्रयास

लखनऊ ने टेबल टॉपर्स गुजरात को दोनों बार दी मात, शुभमन को प्लेऑफ से पहले रहना होगा चौकन्ना

रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने गुजरात टाइटंस को 33 रनों से हराया

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

गंभीर दौर की शुरूआत, क्या कोच का था विराट और रोहित के इस्तीफे में हाथ?

सिर झुकाए कोहली ने रेल्वे के सांगवान पर बोल्ड होने के बाद ही बना लिया होगा संन्यास का मन (Video)

Fab Four में सबसे आगे थे विराट, जानें कैसे 5 साल में चले गए सबसे पीछे

टेस्ट क्रिकेट से रोहित शर्मा और विराट कोहली का संन्यास: भारतीय टीम पर कितना असर पड़ेगा?

टेस्ट टीम में रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह भर सकते हैं यह 5 युवा चेहरे

अगला लेख