Hanuman Chalisa

जसप्रीत बुमराह के आते से ही डबल हुआ मुंबई इंडियंस का कॉन्फिडेंस, RCB फैंस में डर का माहौल [VIDEO]

बुमराह ने मुंबई इंडियंस के प्रैक्टिस सेशन में पूरे दमखम से गेंदबाजी की

WD Sports Desk
सोमवार, 7 अप्रैल 2025 (12:18 IST)
RCB vs MI IPL 2025 : भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने रविवार को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के अभ्यास सत्र में पूरे दम-खम के साथ गेंदबाजी की। बुमराह इस साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हो गए थे। पीट की चोट से उबर कर वह लंबे समय के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं।
 
उनके मैदान पर आते ही मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाजी कोच कीरोन पोलार्ड (Kieron Pollard) ने उन्हें अपने कंधों पर उठा लिया। इस तेज गेंदबाज ने बाएं हाथ की स्पिन गेंदबाजी के साथ वार्मअप किया और फिर अपने चिर-परिचित अंदाज में बल्लेबाजों को परेशान किया।

<

WELCOME BACK, JASPRIT BUMRAH.pic.twitter.com/V3rGBgAWkP

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 6, 2025 >
देश भर में लाखों प्रशंसकों को भी सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bengaluru) के खिलाफ मैच के लिए उनकी मौजूदगी की खबर से खुशी हुई होगी। इसकी पुष्टि रविवार को मुख्य कोच महेला जयवर्धने (Mahela Jayawardene) ने की।
 
मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी की अगुवाई करने के साथ बुमराह से अब जून में इंग्लैंड दौरे पर जाने की उम्मीद होगी।
 
इंग्लैंड के अहम दौरे से पहले बुमराह आईपीएल में अपनी फिटनेस का स्तर परखने के लिए उत्सुक होंगे और अगले कुछ हफ्तों के दौरान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के अधिकारी भी उनके कार्यभार पर भी नजर रखेंगे।

ALSO READ: बेंगलुरु के खिलाफ मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों को दिखाना होगा दम
<

Sukoon to my eyes 

— Supratik45 (@loyalfan45rohit) April 6, 2025 >
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
बुमराह ने टीम के साथी और बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर (Mitchell Santner) की नकल करने के बाद दो छोटे-छोटे सत्र में गेंदबाजी की।
 
प्रशंसक उनके और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) के बीच रोमांचक मुकाबले का इंतजार करेंगे। कोहली टीम के अभ्यास सत्र में नहीं दिखे लेकिन उनका मैच खेलना लगभग तय है।  (भाषा)

<

acha chalta hu pic.twitter.com/MMglNwcdz9

— Tweet Chor (@Pagal_aurat) April 6, 2025 >

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

IPL News

लॉर्ड बावुमा के पट्ठों ने 27 साल का श्राप तोड़ 'Chokers' का हटाया टैग, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी

खेलों के शहर में चीख-पुकार: बेंगलुरू भगदड़ पर द्रविड़ बोले, ऐसा मंजर देख दिल टूट गया

लीडरश‍िप का मास्टरमाइंड! श्रेयस अय्यर ने बताया क्या बनाता है उन्हें चैंपियन कप्तान

कर्नाटक हाई कोर्ट ने बेंगलुरु हादसे पर सरकार से मांगा जवाब, RCB की जीत के जश्न में 11 लोगों की हो गई थी मौत

बेंगलुरु भगदड़ के बाद राहुल गांधी का कोहली को पुराना संदेश वायरल, ‘नफरत में डूबे हैं, क्योंकि प्यार नहीं मिला'

सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने बिहार रणजी टीम के उपकप्तान

23 साल के हर्षित राणा पर झूठे आरोप लगाना शर्मनाक, गंभीर का श्रीकांत पर पलटवार

इंडोनेशिया से हारने के बाद भी भारत को BWF विश्व जूनियर मिश्रित टीम चैंपियनशिप में मिला एतिहासिक कांस्य पदक

स्मृति मंधाना ने एक साल में 1,000 रन बनाकर इतिहास रचा, वनडे में 5,000 का आंकड़ा पार किया

ग्लेन मैक्सवेल हमेशा बने हैं इस भारतीय स्पिनर के शिकार, अब BBL में होगा मुकाबला

अगला लेख