Hanuman Chalisa

Google Map का करते हैं इस्तेमाल तो रहें सावधान! वरना कट सकता है 5 हजार रुपए का चालान

Webdunia
मंगलवार, 16 फ़रवरी 2021 (17:24 IST)
Google Map का इस्तेमाल बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन अगर आप ड्राइविंग के दौरान हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके जेब पर भारी पड़ सकता है।
ALSO READ: 'मोदी टैक्स' हटा ले सरकार तो 63 रुपए लीटर हो सकती है पेट्रोल की कीमतें, घट जाएंगे डीजल के भी दाम : कांग्रेस
लोग ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप (Google Map ) का नेविगेशन (Navigation) ऑन कर लेते हैं। इसके जरिए आपको रूट के बारे में पता चल जाता है और अगर कहीं जाम लगा है तो इसकी जानकारी भी पहले ही हो जाती है। समय रहते दूसरे रास्ते का चुनाव कर लेते हैं। 
 
आपने अगर अपनी गाड़ी में डैश बोर्ड पर मोबाइल होल्डर नहीं लगवाया है और हाथ में मोबाइल लेकर गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे हैं तो 5 हजार रुपए तक का चालान काटने का प्रावधान है। हाल ही में दिल्ली में एक ऐसा मामला सामने आया है।
 
दिल्ली में एक व्यक्ति का चालान पुलिस ने काटा था। कार चालक ने तर्क दिया था कि वो तो किसी से बात नहीं कर रहा था तो उसका चालान क्यों काटा गया? 
 
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मोबाइल होल्डर के बजाय डैशबोर्ड या हाथ में पकड़कर गूगल मैप का इस्तेमाल करना ट्रैफिक रूल्स के खिलाफ है क्योंकि ऐसा करने से ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने की आशंका बनी रहती है। मामला लापरवाही से ड्राइविंग की श्रेणी में आता है।
 
मोबाइल होल्डर का प्रयोग : अगर आप ड्राइविंग के दौरान गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं तो इसके लिए अपने वाहन में मोबाइल होल्डर लगा सकते हैं।
ALSO READ: एडवांस्ड फीचर्स से लैस होंडा CB350 RS लांच, जानिए फीचर्स और कीमत
मोबाइल होल्डर में फोन लगाकर गूगल मैप का इस्तेमाल करना नियम कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता है। मोबाइल होल्डर बाइक में 200 रुपए तक और कार में 1 हजार रुपए तक लग जाता है। अगर आप समय रहते मोबाइल होल्डर को फिट करवा लेंगे तो 5 हजार रुपए के चालान से बच सकते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

कासगंज में ट्रेनी विमान क्रैश, 50 फुट की ऊंचाई से गिरा, महिला पायलट घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा

सपा की साइकिल चलेगी तो दंगा ही कराएगी, बबुआ तो 12 बजे सोकर उठते हैं, योगी का अखिलेश पर निशाना

अगला लेख