Festival Posters

Aadhaar Card की नहीं पड़ेगी जरूरत, QR से मिलेगी डिटेल, क्या है Aadhaar Authentication App जुड़े सवालों के जवाब

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8 अप्रैल को आधार संवाद कार्यक्रम में नया आधार एप लॉन्च किया। जान लीजिए कैसे काम करेगा नया एप।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 9 अप्रैल 2025 (19:06 IST)
new aadhaar app :अब आपको एयरपोर्ट, होटल या किसी सरकारी दफ्तर में आधार कार्ड (Aadhaar Card) या उसकी फोटोकॉपी लेकर जाने की आवश्यकता नहीं होगी। सरकार ने एक नया AadhaarFaceRD लॉन्च किया है, जो फिलहाल बीटा वर्जन में है। इसके जरिए यूजर्स डिजिटली अपनी पहचान वेरिफाई करा सकेंगे। इसका उद्देश्य आपकी डेटा प्राइवेसी को बनाए रखना और वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को आसान बनाना। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 8 अप्रैल को आधार संवाद कार्यक्रम में नया आधार एप लॉन्च किया। जान लीजिए कैसे काम करेगा नया एप। 
ALSO READ: UPI यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी, RBI ने लेन-देन को लेकर दी बड़ी राहत
कैसे मदद करेगा नया APP
इस APP में फेस आईडी और QR कोड जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। इनसे यूजर्स UPI पेमेंट की तरह होटल या एयरपोर्ट पर QR कोड को स्केन करके आधार कार्ड की जानकारी शेयर कर सकेंगे। इसके साथ ही यूजर्स एप से कितनी आधार डिटेल्स (जैसे सिर्फ आधार नंबर, पता और फोटो) शेयर करनी है। इसे भी कंट्रोल कर सकेंगे।
<

New Aadhaar App
Face ID authentication via mobile app

❌ No physical card
No photocopies

Features pic.twitter.com/xc6cr6grL0

— Ashwini Vaishnaw (@AshwiniVaishnaw) April 8, 2025 >
कब कर सकेंगे इस्तेमाल
APP गूगल प्ले स्टोर पर AadhaarFaceRD के नाम से लॉन्च हुआ है। हालांकि, इसे अभी आधार संवाद के कुछ लोग ही यूज कर सकते हैं। UIDAI का कहना है कि यूजर्स के फीडबैक के आधार पर एप को और बेहतर बनाया जाएगा। इसके बाद एप आम यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।
 
कितना सिक्योर है APP
एप पर यूजर्स की पर्सनल डिटेल्स 100% सिक्योर नए एप को UIDAI ने पूरी तरह डिजिटली सिक्योर बनाया है। इसका इंटरफेस चलाने में आसान है। एप में डेटा प्रोटेक्शन पर काम किया गया है। फर्जी दस्तावेजों की रोकथाम और डेटा लीक से सुरक्षा के लिए इसमें कई फीचर्स दिए जाएंगे।
 
क्या रखें सावधानी
 नया आधार ऐप एक बड़ा बदलाव लेकर आ रहा है। हालांकि यह अभी शुरुआती चरण में है, लेकिन इसके जरिए भविष्य में पहचान से जुड़े झंझट काफी हद तक खत्म हो सकते हैं। सबसे जरूरी बात, सावधानी से इस्तेमाल करें और किसी भी फर्जी कॉल या लिंक से बचें। 
 
कैसे कर सकेंगे इस्तेमाल AadhaarFaceRD
-  आपको अपने स्मार्टफोन में AadhaarFaceRD डाउनलोड करना होगा। 
- APP खोलकर वेरिफायर (जैसे एयरपोर्ट या होटल) का QR कोड स्कैन करेंगे।
-  अब एप आपसे पूछेगा कि कौन-सी जानकारी शेयर (जैसे नाम, जन्मतिथि, पता) करनी है।
- परमिशन देने के बाद एप पर आपका फेस वेरिफिकेशन होगा। 
- लास्ट स्टेज में आपका डेटा वेरिफाई होगा।
- इसके साथ ही यूजर्स की जानकारी ही शेयर हो जाएगी।  Edited by: Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

भारतीय सेना का सुल्तान, Rifle mounted Robots देख दुश्मन के हौंसले पस्त

अगर शुरू हुआ अमेरिका-ईरान युद्ध तो 150 डॉलर के पार जा सकता है कच्चा तेल, भारत पर भी होगा असर

बंगाल में SIR पर अर्थशास्त्री अमर्त्य सेन ने दी चेतावनी, बोले- खतरे में पड़ सकती है लोकतांत्रिक भागीदारी

मुंब्रा को हरा कर देंगे बयान देने वाली सहर शेख ने मारी पलटी, नोटिस मिला तो ढीले पड़े तेवर, मांगी माफ कहा, तिरंगे से प्‍यार

एक जनपद एक व्यंजन, दुनिया चखेगी यूपी का हर स्वाद

ट्रंप के घुड़की-धमकी वाले स्वर दावोस में अचानक बदले

ईरानी सेना के कमांडर की अमेरिका को चेतावनी, कहा- इशारा मिलते ही दब जाएगा ट्रिगर

उत्‍तर प्रदेश ने बनाया नया रिकॉर्ड, 26 हजार से अधिक गांवों में पहुंचा 'हर घर जल'

उत्तर प्रदेश की ताकत बनेगा ओडीओसी : CM योगी

योगी सरकार की 'फॉर्च्यून 500 नीति' से बदलेगा यूपी का भविष्य, कई वैश्विक कंपनियां बना रहीं प्रदेश को अपना ठिकाना

अगला लेख