Hanuman Chalisa

क्या है Passkey? क्या ये Password से बेहतर है?

Webdunia
Passkey 
 
क्या आप भी अपना गूगल या माइक्रोसॉफ्ट अकाउंट लॉगिन (login) करते समय पासवर्ड भूल जाते हैं? ऐसा अक्सर सब के साथ होता है क्योंकि इस भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में अलग-अलग अकाउंट के पासवर्ड याद रखना थोड़ा मुश्किल है। इसके साथ ही अगर आपका पासवर्ड किसी धोखाधड़ी करने वाले व्यक्ति के पास चला जाए तो आपको अकाउंट हैक (hack) होने का डर होता है। 
 
इस एडवांस टेक्नोलॉजी की दुनिया में अब सिक्योरिटी के लिए गूगल, माइक्रोसॉफ्ट व एपल भी थोड़ा एडवांस हो चुका है यानी अब आपको अकाउंट लॉगिन करने के लिए पासवर्ड की ज़रूरत नहीं होगी, आप पासकी (passkey) से अपना अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। 
 
तो चलिए जानते हैं क्या है पासकी......
 
क्या है Passkey? 
 
पासकी (passkey) के ज़रिए अब आपको लंबे पासवर्ड याद करने की ज़रूरत नहीं है बल्कि आप जैसे अपने मोबाइल को अनलॉक करते हैं, उसी तरह से आप गूगल अकाउंट लॉगिन कर सकते हैं। पासकी में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एपल आपको आपकी डिवाइस का पासवर्ड, फिंगरप्रिंट, फेस स्कैन या आपकी स्क्रीन पर नंबर कंफर्म करने के लिए भेजता है। आपको बता दें कि पासकी टेक्नोलॉजी FIDO Alliance द्वारा बनाई गई है।
 
ये टेक्नोलॉजी साधारण पासवर्ड से काफी ज़्यादा सुरक्षित और स्मार्ट है, क्योंकि अगर आपका पासवर्ड किसी को पता चल भी जाता है, तो भी वो आपके मोबाइल के बिना आपका अकाउंट लॉगिन नहीं कर सकता है।
 
कैसे काम करती है Passkey टेक्नोलॉजी?
 
दरअसल पासकी (passkey) एक ब्लूटूथ टेक्नोलॉजी (Bluetooth technology) है,जिसमें ब्लूटूथ की मदद से आप अपनी डिवाइस से अपना अकाउंट वेरीफाई कर सकते हैं। आपका अकाउंट साइन इन या लिंक करने के बाद ब्लूटूथ के ज़रिए आपकी डिवाइस पर एक पुश नोटिफिकेशन (push notification) भेजा जाता है। उसके बाद यूजर अपने फिंगरप्रिंट या Unique Public Key के ज़रिए अपना अकाउंट साइन इन या लिंक कर सकता है। 
 
क्यों कंपनियां passwordless authentication की तरफ बढ़ रही हैं?
 
पासकी, पासवर्ड की तुलना में काफी आसान और सुरक्षित है। एपल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट, FIDO Alliance और World Wide Web Consortium (W3C) के साथ काम कर रहे हैं, ताकि पासकी को मल्टीपल प्लेटफार्म (multiple platform) पर लाया जाए और ये एडवांस सिक्योरिटी प्रदान करें। 

ALSO READ: क्या होती है Social Media Anxiety? क्या आप भी इसके शिकार हैं?

ALSO READ: CBSE Result 2023: Digilocker से कैसे करें रिजल्ट डाउनलोड

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

सुसाइड अटैक से फिर दहला पाकिस्तान, क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 24 सैन्यकर्मियों की मौत, 50 से ज्यादा घायल

Weather Update : देश के कई राज्यों में भीषण लू का 'ऑरेंज अलर्ट', किन राज्यों में कब रहेगा Heat wave का प्रकोप, IMD ने दी जानकारी

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

अगला लेख