Hanuman Chalisa

क्या होती है Social Media Anxiety? क्या आप भी इसके शिकार हैं?

Webdunia
अगर आप इंस्टाग्राम का प्रयोग करते हैं तो आपको पता होगा कि पिछले साल इंस्टाग्राम ने एक नया फीचर लांच किया था, जिसमें आप लाइक के नंबर को छुपा सकते हैं। पर क्या आपने कभी सोचा है कि इस फीचर के पीछे इंस्टाग्राम का कारण क्या था? 
 
दरअसल सोशल मीडिया एंग्जायटी डिसऑर्डर (social media anxiety disorder) के बढ़ते मामलों के कारण इंस्टाग्राम ने इस फीचर को लांच किया था। क्या आपको ध्यान है कि आपने आखिरी बार अपना फेसबुक, इंस्टाग्राम, स्नैपचैट या कोई भी सोशल मीडिया कब प्रयोग किया था? क्या आपको भी बार-बार एप के नोटिफिकेशन या एप खोलकर चेक करने की आदत है? 
 
तो चलिए जानते हैं सोशल मीडिया एंग्जायटी (social media anxiety) की पूरी जानकारी के बारे में.......
 
क्या है सोशल मीडिया एंग्जायटी डिसऑर्डर?
 
सोशल मीडिया एंग्जायटी डिसऑर्डर एक वास्तविक मानसिक बीमारी है और ये डिसऑर्डर सोशल एंग्जायटी डिसऑर्डर (social anxiety disorder) से काफी सामान है। इस डिसऑर्डर में व्यक्ति अपने सोशल मीडिया अकाउंट चेक न करने पर काफी परेशान हो जाता है और अकेला महसूस करता है। साथ ही बार-बार लाइक कमेंट देखना और उनसे प्रभावित होना भी इस डिसऑर्डर के लक्षण हैं। 
 
क्या है सोशल मीडिया एंग्जायटी के लक्षण?
 
- सोशल मीडिया की पोस्ट देखकर खुद की तुलना करना और बेवजह चिंतित होना।
- सोशल मीडिया के कारण खुद को अपने दोस्तों और परिवार से अलग करना।
- अलग होने के डर से बार-बार अपने फॉलोवर, लाइक, कमेंट, स्नैपचैट स्ट्रीक चेक करना।
- काम में मन न लगना या काम को टालना।
- सोशल मीडिया के कारण किसी चीज़ से ध्यान आसानी से भटकना या ध्यान न दे पाना।
 
कैसे करें सोशल मीडिया एंग्जायटी को कम?
 
सोशल मीडिया एंग्जायटी कम करने के लिए आपको सबसे पहले अपने इंस्टग्राम, फेसबुक या किसी भी तरह के सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक टाइम लिमिट सेट करने की ज़रूरत है। ये डिसऑर्डर सिर्फ फ़ोन या कंप्यूटर को बंद करने से कम नहीं होता है, तो आप किसी काउंसलर की भी मदद ले सकते हैं। साथ ही व्यायाम और अपनों से बातचीत करके भी आप इस समस्या से थोड़ी राहत पा सकते हैं।


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

NEET paper leak : डॉक्टर बनने का सपना बना बोझ? 12 दिनों में 5 स्टूडेंट्स ने दी जान, सिर्फ जांच और गिरफ्‍तारियां, जिम्मेदार मौन

यूपी के इतिहास में इस समय सबसे ज्यादा बिजली सप्लाई, पीक डिमांड आपूर्ति में योगी सरकार अव्वल

अगला लेख