Hanuman Chalisa

आधार में अब इन कामों का लगेगा पैसा

Webdunia
मंगलवार, 6 फ़रवरी 2018 (12:26 IST)
केंद्र सरकार ने आधार कार्ड को बैंक खाते, पैन कार्ड सहित कई सेवाओं के लिए आवश्यक कर दिया है, लेकिन अगर आपको आधार कार्ड में कोई अपडेट करवाना है तो आपको महंगा पड़ेगा।

खबरों के अनुसार आधार में किसी प्रकार की सूचना अपडेट करने पर अब यूजर्स को 18 प्रतिशत जीएसटी देना पड़ेगा, क्योंकि आधार सेवाओं के लिए तय की गई दरों में यूआईडीएआई ने 18 प्रतिशत लगाने का फैसला किया है। UIDAI ने अभी कुछ सेवाओं पर कोई सर्विस चार्ज नहीं लगाया यानी ये सेवाएं पूरी तरह से मुफ्त होंगी।

यूआईडीएआई ने इस संबंध में ट्विटर पर पूछे गए प्रश्न के उत्तर के कहा कि 12 अंकों वाला आधार नंबर के लिए पंजीयन नि:शुल्क है लेकिन इसके बाद मोबाइल नंबर और बॉयोमैटिक अपेडट के लिए 25 रुपए का शुल्क और 18 प्रतिशत जीएसटी का भुगतान करना पडेगा।  उसने कहा है कि कोई आधार पंजीयन केन्द्र यदि पंजीयन के लिए शुल्क वसूलता है तो उसका भुगतान नहीं किया जाना चाहिए और उस संबंध में यूआईडीएआई से शिकायत की जानी चाहिए। प्राधिकरण इस तरह की गतिविधियों को कभी स्वीकार नहीं कर सकता है और ऐसे लोगों के साथ कोई नरमी नहीं बरती जाएगी। 

इन सेवाओं में लगेगा शुल्क : आधार में दी गई बॉयोमेट्रिक डिटेल्स जैसे- नाम, पता, मोबाइल नंबर, डेट ऑफ बर्थ और लिंग बदले पर 25 रुपए का सुविधा शुल्क व जीएसटी देना होगा।

ये सेवाएं अब भी रहेंगी फ्री : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण ने आधार के लिए एनरोलमेंट को फ्री ऑफ कॉस्ट सेवाओं के दायरे में रखा है। एनरोलमेंट के लिए किसी तरह का कोई शुल्क अदा करने की जरूरत नहीं है। साथ ही बच्चों की बायोमेट्रिक डिटेल्स का अपडेशन भी फ्री है। नए आधार के लिए कोई शुल्क नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

क्या अरुणाचल में चीन ने बना लिया कैंप? घुसपैठ की खबरों पर भारतीय सेना का बड़ा बयान

हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए एक्शन में योगी सरकार, जल जीवन मिशन की होगी जमीनी मॉनिटरिंग

क्या Pakistan के साथ Track 2 Dialogue करेगा भारत, विदेश सचिव का बड़ा बयान

मोदी कैबिनेट में बड़े फेरबदल की तैयारी, किसे मिलेगा मौका और किसकी होगी छुट्‍टी, किसका बदलेगा विभाग

ओबीसी युवाओं को डिजिटल ताकत दे रही योगी सरकार, ओ लेवल-सीसीसी प्रशिक्षण बना सहारा

अगला लेख