Hanuman Chalisa

अब आधार से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी हेल्पलाइन पर

Webdunia
गुरुवार, 17 नवंबर 2016 (17:32 IST)
नई दिल्ली। देश में आधार कार्ड के बढ़ते उपयोग को देखते हुए सरकार ने इससे संबंधित हर जानकारी उपलब्ध कराने के लिए एक टोल फ्री नंबर शुरू किया है। भारतीय विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा शुरू किया गया ये हेल्‍प लाइन नंबर है '1947'। अधिकारियों का कहना है कि इससे लोगों को आधार से संबंधित हर जानकारी तुरंत हासिल हो सकेगी।
ये 1947 नंबर, शुल्‍क मुक्‍त रहेगा, जो पूरे साल आईवीआरएस मोड पर चौबीस घंटे उपलब्‍ध रहेगा। साथ ही इस सुविधा के लिए कॉल सेंटर प्रतिनिधि सुबह 7 से रात 11 बजे तक (सोमवार से शनिवार) उपलब्‍ध रहेंगे, वहीं रविवार के दिन प्रतिनिधि सुबह 8 से से शाम 5 बजे तक उपलब्‍ध होंगे।
 
यूआईडीएआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी डॉक्‍टर अजय भूषण पांडे ने कहा कि हमारा टोल फ्री हेल्‍पलाइन नंबर 1947 दोबारा शुरू किया गया है, ताकि ज्‍यादा से ज्‍यादा इनकमिंग कॉल्‍स को प्राप्‍त किया जा सके। साथ ही उन्होंने कहा कि इस तरह से हर नागरिक को आधार के और नजदीक लाया जा सकेगा। पांडे ने बताया कि इस नंबर पर मोबाइल अथवा लैंडलाइन के जरिए कॉल की जा सकती है। उनका कहना है कि बैंकिंग क्षेत्र में आधार के तेजी से बढ़ते इस्‍तेमाल से लोगों की पहचान करने के लिए भी ये विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा।
 
यह हेल्‍प लाइन नंबर लोगों को आधार नामांकन केंद्रों, नामांकन करने के बाद आधार नंबर की स्थिति और अन्‍य आधार संबंधी जानकारियां प्रदान करेगा। इसके अलावा अगर किसी का आधार कार्ड खो गया है या डाक से अभी प्राप्‍त नहीं हुआ है, तो इस सुविधा की मदद से जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।

Show comments

जरूर पढ़ें

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

Kalita Majhi : कौन हैं कलिता माझी, कभी 4,000 रुपए प्रतिमाह में घरों में करती थीं काम, अब बंगाल में बनीं मंत्री, पढ़िए संघर्ष, मेहनत और राजनीतिक समर्पण की पूरी कहानी

Flex Fuel Vehicle : पेट्रोल की टेंशन खत्म, 3 जून को Hero की एथेनॉल बाइक और 4 जून को Maruti की E100 कार लॉन्च, जानिए क्या होंगी खूबियां

चीन की परमाणु प्रलय की तैयारी? रेगिस्तान में बिछाया मिसाइलों का खौफनाक जाल, सीधे अमेरिका पर निशाना!

सभी देखें

नवीनतम

लेबनान पर इजराइली हमलों से भड़का ईरान, अमेरिका से वार्ता रोकने की दी चेतावनी

तमिलनाडु में BJP के तुरूप के पत्ते का पार्टी से मोहभंग, क्या होगा अन्नामलाई का अगला कदम

मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को नई रफ्तार, इंदौर बनेगा बस ऑपरेशन का हब,

Twisha Sharma Death Case में नया मोड़, CCTV में कैद हुई घटना, पुलिस मामले की जांच में जुटी, CBI ने खोले राज

अगला लेख