Hanuman Chalisa

क्या आपने करवा लिए हैं ये तीन काम...?

WD
गुरुवार, 14 सितम्बर 2017 (15:40 IST)
सरकार ने कई योजनाओं के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है। कई योजनाओं के लाभ अब आधार के माध्यम से ही दिए जा रहे हैं। इसके अलावा बैंक, बीमा, पीएफ जैसी योजनाओं के लिए भी आधार आवश्यक हो गया है। हालांकि आधार की अनिवार्यता को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। आइए जानते हैं किन कामों में आधार आवश्यक हो गया है? 
 
...तो पैन कार्ड हो जाएगा अवैधानिक : आयकर विभाग ने पैनकार्ड धारकों के लिए निर्देश दिया है कि वे पैन और आधार को लिंक करवाएं अन्यथा उनका पैन कार्ड अवैधानिक हो जाएगा। विभाग ने पहले इसके लिए 31 अगस्त की तारीख तय की थी, लेकिन लोगों को आ रहीं परेशानियों के बाद इसकी अंतिम तिथि को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया गया है। इसमें लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी आधार और पैन कार्ड में अलग-अलग जन्म तारीख और नाम की गलतियों के कारण आ रही थी यानी अगर आधार में आपकी जन्म तारीख अलग है और पैन कार्ड में अलग तो आधार और पैन कार्ड लिंक नहीं होगा। 
 
ऐसे करवाएं आधार से पैन लिंक : इसके लिए आपको incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाना होगा, जहां आपको लिंक आधार वाला ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक कर आप इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं। बस, आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आपकी जन्म तारीख और नाम में कोई गलती नहीं होनी चाहिए।
 
खाते में पैन जुड़वाना आवश्यक : अगर आपका किसी बैंक में अकाउंट है तो आपको खाते में पैन कार्ड और आधार कार्ड भी लिंक करवाना होगा। सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने ग्राहकों के केवाईसी को अपडेट करें। इसके लिए बैंक अपने ग्राहकों को मैसेज के माध्यम से ये सूचना दे रहे हैं। 
 
मोबाइल नंबर करें आधार से लिंक : सरकार ने टेलीकॉम कंपनियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे अपने उपभोक्ताओं के मोबाइल नंबर से आधार को जोड़ें। टेलीकॉम कंपनियां इसके लिए अपने ग्राहकों को संदेश भेज रही हैं। आपके पास जिस टेलीकॉम कंपनी की सिम हो, उसके रिटेलर स्टोर में जाकर आधार से अपने मोबाइल नंबर को जुड़वा सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

योगी सरकार की बड़ी पहल, घुमंतू समुदाय के युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार और मुफ्त प्रशिक्षण

अगला लेख