Hanuman Chalisa

जियोफोन के ग्राहकों के लिए ऑल इन वन प्लान पेश

Webdunia
शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (18:43 IST)
नई दिल्ली। रिलायंस जियो ने शुक्रवार को अपने जियोफोन वाले ग्राहकों के लिए भी अब ऑल इन वन प्लान की घोषणा की है‍, जिसमें डेटा के साथ रिलायंस जियो ने आईयूसी कॉलिंग को भी बंडल किया है। इससे पहले कंपनी ने आईयूसी पर घमासान के बीच अपने स्मार्टफोन वाले ग्राहकों के लिए भी इसी प्रकार के ऑल इन वन प्लान कुछ दिन पहले ही शुरू किए थे।

कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा, हमने जियोफोन की बुकिंग अक्टूबर 2017 में शुरू की थी। 2 साल में इसके ग्राहकों की संख्या सात करोड़ के ऊपर हो गई है। नया प्लान उनकी सुविधा के लिए पेश किया गया है, पर हमारे पुराने प्लान भी जारी रहेंगे।

कंपनी ने कहा है कि जियोफोन के नए प्लान उपभोक्ताओं को सरलता से समझ आने वाले प्लान हैं। अनलिमिटेड वॉयस और डेटा के लिए रिलायंस जियो ने एक 75 रुपए वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग के साथ 3 जीबी डेटा मिलेगा। जियो से जियो की कॉलिंग पहले की तरह ही नि:शुल्क रहेगी।

इसके अलावा जियोफोन ग्राहकों के लिए खासतौर पर बने 3 और ऑल इन वन प्लान भी पेश किए गए हैं, जिनकी कीमत 125 रुपए, 155 रुपए और 185 रुपए है। सभी प्लांस में जियो से जियो कॉलिंग तो फ्री रहेगी ही, साथ ही 500 मिनट आईयूसी कॉलिंग भी मिलेगी। सभी प्लान की अवधि 28 दिन की है। कंपनी ने कहा कि ग्राहक मात्र 30 रुपए अतिरिक्त देकर अपने डेटा को दोगुना कर सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री धामी ने खेत जोता, कहा- किसानों का समर्पण देश की खाद्य सुरक्षा का आधार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘डबल इंजन’ सरकार और विकास के नए आयाम छूता मध्यप्रदेश

सासन गीर और गिरनार जंगल सफारी 4 महीने के लिए बंद; 15 अक्टूबर तक नहीं दिखेंगे एशियाई शेर

LIVE: अमेरिका ईरान डील से इजराइल नाराज, भारतीय शेयर बाजार में उछाल

कहां पहुंचा मानसून, 13 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; कई इलाकों में आंधी-तूफान की चेतावनी

अगला लेख