Hanuman Chalisa

अमेजन लेकर आया नया टचस्क्रीन वाला 'एको शो' स्मार्ट स्पीकर, मुफ्त मिलेग ह्‍यू बल्ब

Webdunia
मंगलवार, 2 अप्रैल 2019 (19:35 IST)
अमेजन ने देश में अपने हार्डवेयर उत्पादों की श्रृंखला का विस्तार करते हुए ‘एको शो’ पेश किया। कंपनी का यह उपकरण ‘एलेक्सा’ के माध्यम से मौखिक आदेश पर काम करता है।
 
कंपनी के इस उपकरण पर वीडियो, टीवी शो देखे जा सकते हैं। साथ ही यह लाइट, टीवी, पंखे एवं एसी जैसे अन्य स्मार्ट घरेलू उपकरणों को भी मौखिक आदेश पर नियंत्रित कर सकता है।
 
कंपनी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि ‘एको शो’ में 10 इंच का एचडी डिस्प्ले और डॉल्बी साउंड है। इसमें पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है जिससे इसके द्वारा स्काइप पर वीडियो कॉल किया जा सकता है।
 
अमेजन इंडिया (उपकरण) के प्रमुख पराग गुप्ता ने कहा कि देशभर में ग्राहकों ने एको श्रेणी के अन्य उत्पादों को अपनाया है और मौखिक आदेश पर काम करवाने का अनुभव किया है। आज हमने उनके ऑडियो-वीडियो अनुभव को और बेहतर बनाने के लिए ‘एको शो’ पेश किया है।
 
कंपनी के एको शो की कीमत 22,999 रुपए है। कंपनी इसके साथ फिलिप्स का एक ‘ह्यू बल्ब’ मुफ्त दे रही है, जो एलेक्सा से चलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

सौभाग्य सिंह के सैकड़ों गाड़ियों के काफिले पर CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, दिया नोटिस, वित्तीय अधिकार भी छीने

PM मोदी के साथ 35 वर्षों के अनुभवों पर शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक ‘अपनापन’, 26 मई को होगा लोकार्पण

गोरखपुर की अनोखी शादी, ICU में भर्ती दुल्हन की दूल्हे ने भरी मांग, रिश्तों और प्यार की पेश की मिसाल

Kailash Vijayvargiya : दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन यादव, कैलाश विजयवर्गीय के पोस्ट से एमपी की सियासत में खलबली

दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से मिले CM डॉ. मोहन यादव, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज

अगला लेख