Hanuman Chalisa

कोरोना काल से बदल जाएंगे स्मार्टफोन के फीचर्स, मास्क पहनकर सकेंगे अनलॉक

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 अप्रैल 2020 (20:42 IST)
कोरोना वायरस के चलते दुनिया में कई बदलाव होने वाले हैं। टेक्नोलॉजी वर्ल्ड भी इससे अछूता रहने वाला नहीं है। कोरोना वायरस के चलते स्मार्टफोन के फीचर्स में भी बदलाव होंगे। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहनने की सलाह दी जा रही है। मास्क पहनने से फेस आईडी फीचर्स पर असर पड़ेगा। इसके लिए टेक कंपनियां फीचर्स को इम्प्रूव करने में लगी हुई हैं।

ऐपल फीचर पर काम कर रहा है, जिससे चेहरे पर मास्क लगा होने पर भी स्मार्टफोन को अनलॉक किया जा सकेगा। iPhone में मिलने वाला Face ID फीचर मास्क लगा होने पर भी यूजर का चेहरा पहचान लेगा। नया बदलाव यूजर्स को iOS 13.5 के लेटेस्ट डिवेलपर बीटा वर्जन में देखने को मिल रहा है।

इस फीचर में अगर फोन यूजर ने चेहरे पर मास्क लगा रखा है तो आईफोन सीधे पासकोड एंटर करने का ऑप्शन देता है और फेसआईडी को स्किप कर देता है। एपल की ओर से नया फीचर कोरोना वायरस संक्रमण काल में लाया जा रहा है।

iPhone X और बाकी आईफोन मॉडल्स Face ID फीचर का प्रयोग ऑथेंटिकेशन पर स्मार्टफोन अनलॉक करने के लिए करते हैं। इन्हें फेशियल डेटा TrueDepth कैमरा की मदद से मिलता है। इसके अलावा यूजर्स को स्क्रीन स्वाइपअप करने और पासकोड एंटर करने का ऑप्शन भी मिलता है।

यूजर्स की ओर से ट्विटर और सोशल मीडिया साइट्स पर इससे जुड़े स्क्रीनशॉट्स शेयर किए गए हैं। बीटा वर्जन में मौजूद यह फीचर अभी डिवेलपर्स को ही मिल रहा है, लेकिन आने वाले दिनों में कंपनी सभी के लिए इसे ला सकती है। (Photo courtesy : Apple)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत, सबसे बड़ी रक्षा डील को मंजूरी, भारत आएंगे 114 राफेल और 6 समुद्री विमान

रूस में Telegram पर डिजिटल स्ट्राइक, पुतिन ने लगाई पाबंदियां, फाउंडर बोले- हम झुकेंगे नहीं

MG Majestor की एंट्री से मचेगा धमाल! 40 लाख की SUV देगी Fortuner Legender को सीधी टक्कर

Shivam Mishra Bail: कानपुर, UP लेम्बोर्गिनी कार एक्सीडेंट केस, आरोपी शिवम मिश्रा को 20,000 रुपए के पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिली

रूस ने WhatsApp पर लगाया पूरी तरह से बैन, अमेरिकी दादागिरी का दिया करारा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

महिला सांसद ने उठाया कंडोम का मुद्दा, बहस से छाया सन्नाटा

समय के साथ सोच बदलें, खर्चीली शादियों से बचें, बागेश्वर धाम में सामूहिक विवाह सम्मेलन में बोले CM मोहन यादव

Avimukteshwaranand Controversy : अविमुक्तेश्वरानंद विवाद पर CM योगी का सख्त संदेश, ‘कोई भी कानून से ऊपर नहीं, मैं भी नहीं’, सपा पूजना चाहे तो पूजे

मेरठ में अंतरधार्मिक विवाह पर विवाद, विरोध के बाद रद्द हुई शादी, हिन्दू संगठनों ने की नारेबाजी

UP Budget Session: उपद्रव नहीं, उत्सव प्रदेश है UP – विधानसभा में CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

अगला लेख