Festival Posters

एपल और सैमसंग ने सुलझाया पुराना आईफोन पेटेंट विवाद

Webdunia
गुरुवार, 28 जून 2018 (22:42 IST)
सैन फ्रांसिस्को। दुनिया की दो प्रमुख स्मार्टफोन निर्माता कंपनियों एपल और सैमसंग ने आईफोन की डिजाइन को लेकर चला आ रहा सालों पुराना विवाद एक गुप्त समझौते के तहत सुलझा लिया है। अमेरिकी की एक अदालत के समक्ष दायर नियामकीय जानकारी से इस बात का पता चला। हालांकि, समझौते की वित्तीय शर्तों के बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। 
 
हाल ही में अमेरिकी की एक संघीय अदालत ने आईफोन के फीचर्स की नकल करने के लिए सैमसंग से एपल को 53.9 करोड़ डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था। इस आदेश के एक माह के बाद अब दोनों कंपनियों ने लंबे समय से चले आ रहे विवाद पर विराम लगा दिया है। 
एपल के लिए यह आदेश जीत के रूप में देखा जा रहा था, जिसने अदालत से आग्रह किया था कि डिजाइन आईफोन का बहुत जरूरी हिस्सा है। अमेरिकी जिला अदालत की न्यायाधीश लुसी कोह ने अपने आदेश में बताया कि पक्षों ने सूचित किया कि इस मामले में निपटारा कर लिया गया है। 
 
इस मामले में जब समाचार एजेंसी एएफपी ने एपल से संपर्क किया तो उसने पिछले महीने अदालत के फैसले के बाद दिए अपने बयान का हवाला दिया, जिसमें उसने कहा था कि यह मामला पैसे से कहीं ज्यादा बढ़कर है। वहीं, सैमसंग ने इस पर प्रतिक्रिया से इनकार किया है। उल्लेखनीय है कि एपल ने दावा किया था कि सैमसंग ने आईफोन के डिजाइन और अन्य फीचरों की नकल की है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Galgotias Robodog विवाद के सोशल मीडिया की रडार पर आईं प्रोफेसर नेहा सिंह, डिलीट किया LinkedIn प्रोफाइल

AI समिट में ‘शर्टलेस’ हंगामा: राहुल गांधी के साथ आरोपी की फोटो वायरल, राजनीति गरमाई

छोटी सी दुकान से 52 एकड़ तक के विवि तक, कौन हैं Galgotias University के मालिक

डोनाल्ड ट्रंप ने शहबाज शरीफ को दिखाई औकात, बोर्ड ऑफ पीस के फोटो सेशन में भी किया पीछे

अफगानिस्तान में तालिबान का खौफनाक फरमान : पत्नियों को पीटने को दी 'कानूनी' मंजूरी, नए कानून से मचा हड़कंप

सभी देखें

नवीनतम

CM धामी बोले- दिव्य, भव्य और ऐतिहासिक होगा कुंभ मेला, तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक

भोपाल में कांग्रेस दफ्तर में घुसे BJYM कार्यकर्ता, जमकर हंगामा और पथराव, AI समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन का विरोध

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की बढ़ी मुश्किल, पॉक्सो कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

गुयाना के उपराष्ट्रपति डॉ. भरत जगदेव ने किए रामलला के दर्शन

यूपी में किसानों को मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोह‍फा, फसल बीमा योजना के लाभार्थियों को सौंपे 285 करोड़ के चेक

अगला लेख