Hanuman Chalisa

ट्राई-एपल में बढ़ी तनातनी, डीएनडी 2.0 ऐप नहीं तो नेटवर्क से रजिस्ट्रेशन होगा रद्द, एपल ने किया इंकार

Webdunia
शनिवार, 21 जुलाई 2018 (17:05 IST)
नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) और एपल के बीच डीएनडी ऐप को लेकर खींचतान बढ़ गई है। फर्जी कॉल और स्पैम मैसेज रोकने के लिए मोबाइल कंपनियों को ट्राई ने अपने ऐप स्टोर पर उसका डीएनडी 2.0 डाउनलोड करने का विकल्प देने को कहा है। इसके लिए छ: महीने का समय दिया गया है, लेकिन एपल यह फैसला मानने को तैयार नहीं है। एपल इसके विरुद्ध कानूनी लड़ाई लड़ने को तैयार है।
 
19 जुलाई को ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों के लिए नए दिशा-निर्देश दिए थे। इन निर्देशों का पालन नहीं करने पर ट्राई नेटवर्क ऑपरेटर्स से संबंधित मोबाइल कंपनी का नेटवर्क रजिस्ट्रेशन रद्द करने को कह सकती है। इससे उसके मोबाइल नेटवर्क भारत में नहीं चलेंगे।
ट्राई के आदेश पर एपल का तर्क : एपल का आरोप है कि डीएनडी ऐप यूजर्स के कॉल और मैसेज रिकॉर्ड करता है, जो उनकी निजता का हनन है। एपल के मुताबिक उसने ट्राई को पहले ही बता दिया था कि आईओएस-12 में नया फीचर जोड़ा गया है। इस फीचर से फर्जी कॉल और मैसेज को ब्लॉक किया जा सकेगा। इसके बाद भी ट्राई द्वारा डीएनडी 2.0 डाउनलोड करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

नमाज वाले बयान से CM योगी आदित्यनाथ ने 2027 के विधानसभा चुनाव का एजेंडा किया सेट?

इंदौर में 'पानी' पर अपनों में रार: महापौर और बीजेपी विधायक आमने-सामने, जनता बूंद बूंद को तरसी, ये कैसी पॉलिटिक्‍स

ऋषिकेश में रेल हादसा, शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी ट्रेन, दीवार से टकराए डिब्बे

Weather Update : कहीं भीषण गर्मी तो कहीं बारिश का अलर्ट, कई राज्‍यों में पारा 46 के पार, जानें देशभर का मौसम

PM मोदी को घेरने की कोशिश पड़ी भारी! नॉर्वे के मंच पर भारत के इस कड़क जवाब ने विदेशी मीडिया को किया खामोश

अगला लेख