Hanuman Chalisa

इस कंपनी ने किया धमाका 1 साल तक मिलेगा 1 जीबी डेटा

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (08:52 IST)
नई दिल्ली। बीएसएनएल ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए ‘Maximum’ नाम से एक प्लान लांच किया है। इसके तहत 999 रुपए के रीचार्ज में 365 दिन की वैलिडिटी के साथ 1 जीबी डेटा हर रोज मिलेगा। इसके अलावा भी इस प्लान में ग्राहकों के लिए काफी कुछ है। जो ग्राहक बीएसएनएल के इस प्लान को लेंगे, उन्हें 181 दिन तक अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी।


बीएसएनएल का यह प्रीपेड प्लान जम्मू-कश्मीर और असम छोड़कर सारे सर्कल्स में लागू होगा। इस प्लान में प्रतिदिन 1 जीबी की सीमा समाप्त होने के बाद ग्राहकों को 40kbps की गति ही मिलेगी। इसके अलावा फ्री वॉइस कॉलिंग की सुविधा दिल्ली और मुंबई को छोड़कर सभी सर्कल्स में मिलेगी। इसमें लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल्स शामिल हैं।

दिल्ली और मुंबई के लिए वॉइस कॉल 60 पैसे प्रति मिनट की दर से चार्ज की जाएंगी, वहीं 181 दिन के बाद चार्ज बदल जाएंगे। 181 दिन के बाद इस प्लान के तहत चार्ज 60 पैसे प्रति मिनट हो जाएगा।  बीएसएनएल के प्रीपेड यूजर्स को 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलेंगे, वहीं इसके बाद प्रत्येक लोकल एसएमएस के लिए 25 पैसे और प्रत्येक नेशनल  एसएमएस के लिए 35 पैसे चार्ज किया जाएगा। हालांकि यह प्लान उन लोगों के लिए काफी काम का साबित हो सकता है जिन्हें ज्यादा डेटा और कॉलिंग की जरूरत नहीं पड़ती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE OSM विवाद पर विपक्ष का हमला, ट्रांसफर, ट्रांसफर और धर्मेंद्र प्रधान सेफ

Gel vs AGM vs Lead-Acid Battery : कौन-सी बैटरी है सबसे बेहतर? जानिए फायदे, नुकसान, उम्र और सही उपयोग

CBSE OSM Controversy क्या है और कौन हैं सार्थक सिद्धांत, जिन्होंने पूरी प्रणाली को लेकर किए चौंकाने वाले खुलासे

हवा में उड़ता 'हनुमान भक्त': 10,000 फीट की ऊंचाई पर पैराग्लाइडिंग करते हुए पढ़ी चालीसा, रोंगटे खड़े कर देगा Video

जवानी का वो गुनाह और बुढ़ापे में जेल की सलाखें: वैशाली के 84 वर्षीय बुजुर्ग की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर क्यों दे रही बड़ी सीख?

सभी देखें

नवीनतम

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर फायरिंग, गार्ड के साथ मारपीट, 2 दिन में उड़ा देने की धमकी

मैं Cockroach Janta Party के प्रदर्शन में शामिल होऊंगा, सोनम वांगचुक ने जारी किया वीडियो

OSM विवाद के बीच CBSE में बड़ा फेरबदल, लोकांडे प्रशांत सीताराम बने नए चेयरपर्सन, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की जिम्मेदारी, प्रणाली की जांच के लिए बनी कमेटी

4 जून के आसपास केरल पहुंचेगा मानसून! IMD ने बताया कब होगी बारिश की जोरदार शुरुआत

कुशीनगर में बन रहा 450 करोड़ का कृषि विश्वविद्यालय, किसानों की आय बढ़ाने में बनेगा मील का पत्थर : CM योगी

अगला लेख