Hanuman Chalisa

सावधान, कैमरा चुरा सकता है आपके कम्प्यूटर से डेटा

Webdunia
गुरुवार, 23 फ़रवरी 2017 (20:04 IST)
यरूशलम। होशियार, चोर विभिन्न प्रकार के कैमरों और लाइट सेंसरों का उपयोग करके आपके कंप्यूटर के हार्ड ड्राइव से डेटा उड़ा सकते हैं और इसके लिए उन्हें महज उसके एलईडी ड्राइव के प्रकाश के पल्स को ‘पढ़ने’ की जरूरत होगी।
इस्राइल की बेन-गुरियान युनिवर्सिटी ऑफ द नेगेव (बीजीयू) के वैज्ञानिकों ने दिखाया कि कैसे डेटा प्रसारित कर रहे किसी कंप्यूटर  (ट्रांसमिटिंग कंप्यूटर) की प्रकाश रेखा :लाइन-ऑफ-साइट) से किसी क्वैडकॉप्टर ड्रोन उड़ान से डेटा प्राप्त किया जा सकता है। यह  काम तब भी किया जा सकता है जब ड्रोन खिड़की से बाहर हो।
 
मोरेदेचाइ गुरी के नेतृत्व वैज्ञानिकों ने इसे ‘एयर-गैप्ड’ कंप्यूटरों के मामले में दिखाया। ‘एयर-गैप्ड’ कंप्यूटर भौतिक और  लॉजिक दोनों तरह से सार्वजनिक नेटवर्कों से विलग और अलग-थलग होते हैं। इस तरह के कंप्यूटरों को ना तो इंटनेट पर और  ना ही कंपनी के नेटवर्क पर हैक किया जा सकता है, लेकिन इन कैमरों से इसे भी अंजाम दिया जा सकता है।
 
बीजीयू के वैज्ञानिकों का यह प्रदर्शन इस लिए भी और अहम हो जाता है कि इस तरह के कंप्यूटरों में आमतौर पर किसी संगठन के सबसे संवेदनशील और सर्वाधिक गोपनीय सूचना रखी जाती है। वैज्ञानिकों ने इसके लिए हार्ड ड्राइव एक्टिविटी एलईडी प्रकाश का उपयोग किया। ज्यादातर डेस्कटॉप और लैपटॉप कंप्यूटर इसका उपयोग करते हैं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

बरेली में आंधी का खौफनाक मंजर! टीनशेड के साथ 50 फीट हवा में उड़े नन्हे मियां, हाथ-पैर टूटे

CM बनते ही शुभेन्दु अधिकारी का एक्शन, खुले में नहीं कटेंगे पशु, नहीं माना आदेश तो जाना पड़ेगा जेल

Vivo X300 Ultra और X300 FE की भारत में बिक्री शुरू, 200MP कैमरा और ZEISS लेंस के साथ मिल रहे बड़े ऑफर्स

क्या ताइवान पर टकराएंगे चीन और अमेरिका? जिनपिंग ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी सीधी चेतावनी

ईरान में अमेरिका की ‘शह और मात’ भारत के लिए क्या मायने रखती है?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में पानी के संकट पर संग्राम, कांग्रेस ने मटके फोड़े, नगर निगम घेरा, कई कॉलोनियों में बूंद बूंद को तरसे लोग

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेंगर को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, हाईकोर्ट का आदेश रद्द

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बड़ा एलान, अगले साल से ऑनलाइन होगी NEET परीक्षा

यूक्रेन : रूसी हमलों में व्यापक विध्वंस, नागरिकों को निशाना बनाया जाना रोकना होगा

Weather Update : तेजी से बदल रहा मौसम, कई राज्‍यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, क‍ब आएगा मानसून?

अगला लेख