Hanuman Chalisa

चंद्रशेखर बोले, डेटा संरक्षण विधेयक उपभोक्ता डेटा के दुरुपयोग पर लगाएगा लगाम

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (17:56 IST)
नई दिल्ली। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने मंगलवार को कहा कि प्रस्तावित डेटा संरक्षण विधेयक उपभोक्ताओं से संबंधित डेटा के दुरुपयोग पर लगाम लगाने के साथ दोषियों पर दंडात्मक कार्रवाई का भी प्रावधान करेगा। यह विधेयक इस पर रोक लगाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसा काम करने वाले किसी भी इंटरनेट मंच या मध्यवर्ती को दंडात्मक एवं वित्तीय नतीजे का सामना करना पड़े।
 
चंद्रशेखर ने यह टिप्पणी दिग्गज इंटरनेट कंपनी गूगल पर अमेरिका में लगे उपभोक्ता डेटा के दुरुपयोग के आरोपों के संदर्भ में की है। गूगल पर अपने उपभोक्ताओं की सहमति के बगैर उनके लोकेशन की निगरानी करने का आरोप था। हालांकि गूगल ने इस मामले की जांच बंद करने के लिए अमेरिकी सरकार के साथ निपटान समझौता कर लिया है जिसके तहत वह करीब 39.2 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी।
 
चंद्रशेखर ने अपने एक ट्वीट में कहा कि उपभोक्ताओं के डेटा का इस तरह दुरुपयोग करना निजता एवं डेटा संरक्षण की अपेक्षाओं का उल्लंघन करता है। भारत का डिजिटल डेटा संरक्षण विधेयक इस पर रोक लगाएगा और यह सुनिश्चित करेगा कि ऐसा काम करने वाले किसी भी इंटरनेट मंच या मध्यवर्ती को दंडात्मक एवं वित्तीय नतीजे का सामना करना पड़े।
 
सरकार ने निजी डेटा संरक्षण विधेयक को गत अगस्त में संसद से वापस ले लिया था। इसके साथ ही सरकार ने कहा था कि वह समग्र कानूनी ढांचे में तालमेल बिठाने वाले नए कानून लेकर आएगी। सरकारी सूत्रों ने संकेत दिए हैं कि नया डेटा संरक्षण विधेयक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जाएगा।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

लद्दाख में सेना का 'चीता' हेलीकॉप्टर क्रैश, मौत को मात देकर मेजर जनरल ने ली चमत्कारी सेल्फी, तस्वीर वायरल

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

PM मोदी पर टिप्पणी कर फंसे यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय, FIR दर्ज हुई तो दिया यह बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

ट्विशा शर्मा केस की Supreme Court करेगा सुनवाई, AIIMS की टीम पहुंची भोपाल, दोबारा होगा पोस्टमार्टम

पीएम मोदी की अपील पर पॉइंट-टू-पॉइंट चल रहे सीएम डॉ. मोहन, सिंगरौली में पेश की सादगी की मिसाल, देखें Photos

लंबित राजस्व वादों में देरी पर तय होगी अधिकारियों की जवाबदेही : योगी आदित्यनाथ

पहलगाम हमले पर NIA का बड़ा खुलासा, लश्‍कर ने रची थी साजिश, किसने दी आतंकियों को पनाह?

अगला लेख