Hanuman Chalisa

TRAI के नए नियम आज से लागू, ग्राहक चुन सकेंगे अपने पसंदीदा टीवी चैनल

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (13:27 IST)
ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में दूरसंचार नियामक के नए नियमों के भारी विरोध के बावजूद ट्राई किसी प्रकार के दबाव के आगे नहीं झुका और आखिर आज से नए नियम लागू हो गए। ग्राहक अब सिर्फ अपने पसंदीदा टीवी चैनल देख सकेंगे और उन्‍हें सिर्फ उसी के पैसे देने होंगे। दिल्ली से लेकर कलकत्ता हाईकोर्ट तक ट्राई ने नई नीति के फायदों को स्पष्ट किया और रोक की मांग मंजूर नहीं होने दी।


खबरों के मुताबिक, ट्राई के नए नियमों के अनुसार आज से ग्राहक सिर्फ अपने पसंदीदा टीवी चैनल देख सकेंगे और उन्‍हें सिर्फ उसी के पैसे देने होंगे। करीब 83 फीसदी डीटीएच और केबल ग्राहकों ने पसंदीदा चैनल और मनचाहे पैक चुन लिए हैं। वहीं दूसरी ओर ट्राई ने डीटीएच सेवा प्रदाताओं को लंबी अवधि के प्री-पेड पैक जारी रखने की छूट दे दी है।

ग्राहकों को अपना मनपसंद चैनल चुनने में मदद करने के लिए TRAI वेब एप्‍लीकेशन लेकर आया है, जिससे आप आसानी से देख सकते हैं कि कौनसा प्लान आपके लिए बेस्ट है। ट्राई के इस वेब ऐप पर जाकर ग्राहक चैनल के मंथली पैक की कीमत देख सकते हैं। इसके लिए आपको https://channel.trai.gov.in/ पर जाना होगा।

नई नीति से उन्हें किसी चैनल को देखना या नहीं देखने की आजादी मिली है। इससे पैक में अनावश्यक चैनल का खर्च भी बचेगा। कुछ डीटीएच और केबल सेवा प्रदाता ने कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया था, लेकिन ट्राई नई नीति लागू कराने पर अडिग रहा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

Top News : कर्नाटक सियासत में फिर बढ़ा सस्पेंस; बेंगलुरु में इबोला की दहशत, RCB शान से फाइनल में

सिंहस्थ 2028 को लेकर CM डॉ. यादव का बड़ा ऐलान, श्रद्धालुओं को मिलेगा मां शिप्रा के जल से स्नान का पुण्य लाभ

इंदौर में पानी को लेकर फूटा गुस्सा, कांग्रेस का राजबाड़ा पर बड़ा प्रदर्शन, महापौर के इस्तीफे की मांग

Maharashtra : धुले में एंबुलेंस से गौ-तस्करी का प्रयास नाकाम, 10 गायें बचाई गईं

Karnataka Congress में फिर बढ़ी सियासी खींचतान, सिद्धारमैया-डीके शिवकुमार विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा

अगला लेख