Hanuman Chalisa

कांग्रेस के कर्जमाफी कार्ड की काट के लिए मोदी सरकार ने खेला किसान कैश कार्ड!

विशेष प्रतिनिधि
भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले सेमीफाइनल माने गए विधानसभा में कांग्रेस ने जिस कर्जमाफी के ट्रंप कार्ड के जरिए बीजेपी से सत्ता छीनी थी, लोकसभा चुनाव से पहले मोदी सरकार ने कांग्रेस के इस ट्रंप कार्ड की काट के लिए किसान कैश कार्ड खेला है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार के अंतिम बजट में देश के 12 करोड़ से अधिक किसानों को हर महीने 500 रुपए नकद देने की योजना लाई गई है।

किसानों के खाते में सीधे जाने वाली इस राशि में सरकार हर साल प्रत्येक किसान को 6000 रुपए कैश देगी। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मोदी सरकार के लोकलुभावन बजट में किसानों को बड़ी सौगात देते हुए वित्तमंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि किसानों के खाते में छह हजार रुपए हर साल दिए जाएंगे। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के नाम से दिसंबर 2018 से शुरू होने जा रही इस योजना के तहत मोदी सरकार ने लोकसभा चुनाव से पहले प्रत्येक किसान को पहली किश्त के रूप में दो हजार रुपए देने का प्लान तैयार किया है।

सरकार के इस प्लान के तहत के 31 मार्च तक हर किसान के खाते में पैसा पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों को साल में दो- दो हजार रुपए तिमाही के तौर पर दिए जाएंगे। देश के दो हेक्टेयर से कम जोत वाले करीब बारह करोड़ किसानों को प्रधान किसान सम्मान निधि का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही किसानों को बड़ी सौगात देते हुए मोदी सरकार ने किसान केडिट स्कीम के तहत उन्‍हें दो प्रतिशत छूट देने का भी ऐलान किया है।

मोदी सरकार की किसानों को दी जाने वाली इस बड़ी सौगात को कांग्रेस के कर्जमाफी की काट के रूप में देखा जा रहा है, माना जा रहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में किसानों की कर्जमाफी को बड़ा मुद्दा बनाते हुए लोकसभा चुनाव के लिए अपने घोषणा पत्र में देशभर के किसानों के लिए कर्जमाफी का दांव चल सकती है।

आठ फरवरी को भोपाल में होने वाली किसान आभार सभा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों के लिए बड़ा ऐलान कर सकते हैं, वहीं अब मोदी सरकार के इस बड़े ऐलान के बाद मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस के सामने अपने कर्जमाफी के वादे को धरातल पर लाना बड़ी चुनौती होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

राम रहीम फिर जेल से बाहर, जानिए कब कब जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख

योगी सरकार का बड़ा रिकॉर्ड, यूपी में बने 19 हजार से ज्यादा अमृत सरोवर, ग्रामीण रोजगार को मिला बढ़ावा

सीजफायर के बीच फिर भड़का युद्ध! अमेरिकी सेना ने ईरान की मिसाइल साइट और नौकाएं कीं तबाह

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

अगला लेख