Elon Musk ने Twitter डील कैंसिल करने का किया ऐलान, कंपनी करेगी मस्क पर मुकदमा

Webdunia
शनिवार, 9 जुलाई 2022 (18:10 IST)
Twitter बोर्ड अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने शनिवार को कहा कि कंपनी के विलय समझौते को लेकर दबाव बनाने के लिए ट्विटर टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एलन मस्क के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करेगा।
 
मस्क ने शुक्रवार को अपने वकील के माध्यम से ट्विटर के मुख्य कानूनी अधिकारी को एक पत्र भेज कर 44 अरब डॉलर के ट्विटर सौदे को समाप्त करने की घोषणा की थी। मस्क और ट्विटर के बीच अप्रैल में 54.20 डॉलर प्रति शेयर के हिसाब से सौदा हुआ था जिसकी कुल राशि करीब 44 अरब डॉलर थी।
 
उन्होंने ट्विटर के दावों की सचाई की समीक्षा के लिए मई में सौदे को रोक दिया था। ट्विटर ने दावा किया था कि उसके प्लेटफॉर्म पर 5 प्रतिशत से कम नकली अकाउंट है। स्पूतनिक के अनुसार मस्क ने खरीद समझौते के कई उल्लंघनों के कारण सौदे को निलंबित करने का फैसला लियाहै। इसमें नकली खातों के व्यापक विश्लेषण को पूरा करने के लिए आवश्यक जानकारी प्रदान करने के लिए ट्विटर की नाकामयाबी भी शामिल है।
 
पत्र में कहा गया की मस्क विलय समझौते को समाप्त कर रहे हैं क्योंकि ट्विटर समझौते के कई प्रावधानों का भौतिक उल्लंघन कर रहा है। ट्विटर ने अब तक मस्क को महीने पहले मांगी गयी जानकारी प्रदान नहीं की है। उन्होंने ट्विटर की पहचान, संग्रह और खुलासे को आसान बनाने के लिए इससे जुड़ी जानकारी की मांग की थी।
 
पत्र के जवाब में टेलर ने कहा कि मस्क के साथ ट्विटर बोर्ड मूल्य और शर्तों पर हुई सहमति पर लेनदेन को बंद करने के लिए प्रतिबद्ध है और विलय समझौते को लागू करने के लिए कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रहा है। हमें विश्वास है कि हम डेलावेयर कोर्ट ऑफ चांसरी में जीत हासिल करेंगे।'

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Punjab floods : 4 दशक की सबसे भीषण बाढ़ से जूझता पंजाब, 2.56 लाख लोग चपेट में, 29 की मौत, पानी में बहते पशु, छतों पर टेंटों में गुजरती रातें, क्यों जलमग्न है 'रोटी की टोकरी'

मोदी जी 'तेरे नाम' के सलमान की तरह हमेशा रोते रहते हैं, प्रियंका गांधी ने ऐसा क्यों कहा

iPhone 17 की लॉन्च की तारीख का ऐलान, भारत में क्या रहेगी कीमत, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max भी किए जाएंगे पेश

Semicon India 2025 में पहली ‘मेड इन इंडिया’ Vikram 32-bit chip चिप लॉन्च़ खूबियां जानेंगे तो गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना

पीएम मोदी की बात सुन भावुक हुए बिहार बीजेपी अध्यक्ष, दिलीप जायसवाल के छलके आंसू

सभी देखें

नवीनतम

प्रदेश के सबसे बड़े अस्‍पताल में चूहा काटने से बच्‍ची की मौत, डॉक्‍टर या प्रशासन, कौन लेगा जवाबदारी?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, 'डीपटेक भारत 2025' की दिशा में बढ़ेगा यूपी

पुतिन का डबल गेम, पाकिस्तान से बढ़ा रहे हैं दोस्ती, क्यों बढ़ रही है भारत की चिंता?

मुख्‍यमंत्री योगी के निर्देश पर नगर निगमों में चला 12 घंटे का स्पेशल ऑपरेशन

anti conversion law in india: जबरन धर्मांतरण पर अब सख्त कानून, जानिए 'लव जिहाद' और 'धोखे से शादी' पर राज्यों में क्या है सजा का प्रावधान

अगला लेख