Hanuman Chalisa

फेसबुक ने लांच किया नया फीचर, बता देगा कहां हो रहा है आपकी तस्वीर का उपयोग

Webdunia
मंगलवार, 20 फ़रवरी 2018 (12:38 IST)
सोशल मीडिया ने लोगों की प्राइवेसी को खत्म कर दिया है। सोशल मीडिया से फोटो और वीडियो का दुरुपयोग हो रहा है। फेसबुक पर महिलाओं और लड़कियों के फोटो का प्रयोग फर्जी अकाउंट्‍स खोलने में हो रहा है। अब फेसबुक ने लोगों की तस्वीरों की सिक्योरिटी को बनाए रखने के लिए एक नया फीचसर लांच किया है।
 
इसके प्रयोग से आप पता कर सकेंगे कि आपकी पोस्ट की गई तस्वीर का कहां-कहां प्रयोग किया जा रहा है। फेसबुक के इस फीचर के तहत आपको इस बात का पता लग जाएगा कि कौन व्यक्ति आपकी फोटो का इस्तेमाल कर रहा है और किस फेसबुक आईडी और पेज पर अपलोड कर रहा है।
 
फेसबुक ने अब यह नया फीचर अपने यूजर्स के लिए जारी किया है, जिससे यूजर्स अपनी फोटो की सुरक्षा कर सकते हैं। यह फीचर फेस रिकॉग्नाइजेशन तकनीक पर काम करता है। इस कारण से जब कोई आपको बिना टैग किए आपकी फोटो अपलोड करता है तो आपके पास फेसबुक की ओर से एक नोटिफिकेशन आएगा।
 
इसमें आपसे ये पूछा जाएगा कि क्या अपलोड हुई फोटो में आप भी हैं। यदि हां, तो क्या आप उस फोटो को फेसबुक पर शेयर करना चाहते हैं या नहीं। इसके बाद यदि आप फोटो को शेयर करने से रोकना चाहते हैं, तो ऐसा कर सकते हैं और अगर चाहें तो खुद को उस फोटो में टैग भी कर सकते हैं। फेसबुक ने इस बारे में कहा है कि उसका नया टूल फेस रिकॉग्निशन तकनीक पर काम करता है। यह यूजर्स को उनकी आईडेंटिटी मैनेज करने में मदद करता है। पिछले काफी समय से इसकी टेस्टिंग चल रही थी और इसे पॉजिटिव फीडबैक मिलने के बाद लाचं किया जा रहा है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Donald Trump ने Pakistan से किया किनारा, अचानक क्यों बदल दिया Iran पर हमले का प्लान, जानिए क्या है पूरी कहानी

बिना बैंक अकाउंट अब Teenagers भी कर सकेंगे UPI पेमेंट, Paytm ने लॉन्च किया नया Pocket Money फीचर

Inder Kaur murder case : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का दबाव, पंजाबी सिंगर इंदर कौर की किडनैपिंग के बाद हत्या, नहर में मिला शव, आरोपी कनाडा फरार

ट्रंप-शी वार्ता ने भारत के लिए क्यों बजाई खतरे की घंटी? बदलती दुनिया में कितना तैयार है भारत

क्या मंदिरों के सोने पर है मोदी सरकार की नजर? वित्त मंत्रालय ने बताया सच

सभी देखें

नवीनतम

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

योगी सरकार ने पेंशन राशि 2500 से बढ़ाकर 3000 रुपए प्रतिमाह की

परिषदीय और KGBV में इनोवेशन कल्चर विकसित करेगी योगी सरकार

एआई मिशन को गति देगा यूपी डाटा सेंटर क्लस्टर : CM योगी

अगला लेख