Hanuman Chalisa

यूजर्स को फेसबुक ने दी यह चेतावनी...

Webdunia
फेसबुक ने अपने यूजर्स को चेतावनी दी है कि उनका डाटा फिर से लीक हो सकता है। फेसबुक ने अमेरिकी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को एक रिपोर्ट सौंपी है। इसमें उसने भविष्य में भी डाटा लीक जैसी घटनाओं के लिए निवेशकों और यूजर्स को सचेत किया है।


फेसबुक ने कहा कि इस तरह के मामले कंपनी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाते हैं। वहीं कंपनी ने इस रिपोर्ट में कैंब्रिज एनालिटिका का नाम नहीं लिया है। फेसबुक ने रिपोर्ट में कहा है कि डाटा की सुरक्षा के लिए कंपनी हरसंभव कदम उठा रही है। साथ ही कंटेंट रिव्यू के लिए भी बड़ी रकम खर्च कर रही है। इससे डाटा का गलत इस्तेमाल होने से रोका जा सके।

फेसबुक ने यह भी कहा है कि कंपनी अपनी ओर से हर तरह से प्रयास कर रही है लेकिन मीडिया और थर्ड पार्टी की ओर से इस तरह की गतिविधियां सामने आ रही हैं। फेसबुक ने यूजर्स और निवेशकों को आगाह करते हुए कहा कि इस तरह के मामले भविष्य में भी सामने आ सकते हैं। इसमें कंपनी की पॉलिसी के खिलाफ डाटा का गलत इस्तेमाल चुनावी कैंपेन, अनचाहे विज्ञापन और गलत सूचनाएं फैलाने के लिए किया जाता है।

कंपनी ने कहा कि अगर ऐसा हुआ तो यूजर्स का फेसबुक पर से भरोसा और कम हो सकता है। इसका सीधा असर कंपनी की ब्रांड इमेज और बिजनेस पर पड़ेगा। कंपनी ने कहा कि ऐसे मामलों के कारण उसकी कानूनी मुश्किलें बढ़ सकती हैं जिसमें पेनल्टी के कारण कंपनी को आर्थिक नुकसान भी उठाना होगा। साथ ही कंपनी का समय भी खर्च होगा। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

पाकिस्तान-अफगानिस्तान वार्ता बिना समझौते खत्म, तनाव बरकरार, चीन की चौधराहट भी नहीं आई काम

Ceasefire : अमेरिका का दावा, ईरान ने मांगी सीजफायर की 'भीख', होर्मुज पर जारी रहेगी फीस

ईरान-अमेरिका युद्धविराम के बाद कश्मीर और लद्दाख में मना जश्‍न, CM उमर अब्दुल्ला समेत क्‍या बोले क्षेत्र के दिग्गज नेता?

डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनी- ईरान छोड़े यूरेनियम संवर्धन, हथियार देने वाले देशों पर 50% टैरिफ

ईरान ने ट्रंप के सीजफायर पर लगाई मुहर: 10 सूत्रीय प्रस्ताव पर बातचीत को तैयार, 2 हफ्ते खुला रहेगा हार्मुज

सभी देखें

नवीनतम

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण

ज्वलनशील पदार्थों से करें खलिहानों का बचाव, बेमौसम बारिश में क्या करें, किसानों के लिए खास टिप्स

Amarnath Yatra 2026 : अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

SIR में 90 लाख वोटर लिस्ट से बाहर, ममता बनर्जी का BJP पर आरोप, खटखटाएंगी अदालत का दरवाजा

अमेरिका-ईरान वार्ता पर संशय, इस्लामाबाद में 2 दिन की छुट्टी, क्या-क्या होगा बंद

अगला लेख