Hanuman Chalisa

Facebook ने लांच किया 'लासो', स्पेशल इफेक्ट्‍स और फिल्टर के साथ बना सकेंगे मजेदार शॉर्ट वीडियो

Webdunia
सोमवार, 12 नवंबर 2018 (09:35 IST)
फेसबुक ने अपने यूजर्स के लिए वीडियो ऐप 'लासो' लांच किया है। इस ऐप से यूजर्स स्पेशल इफेक्ट और फिल्टर के साथ शॉर्ट फॉर्मेट की वीडियो बनाकर शेयर कर सकेंगे। फेसबुक के प्रोडक्ट मैनेजर एंडी हुआंग ने एक ट्वीट में कहा कि 'फेसबुक का नया लघु प्रारूप वीडियो ऐप लासो अमेरिका में लांच कर दिया है।
 
वीडियो संपादन टूल से लैस यह ऐप उपयोगकर्ताओं को अपनी वीडियो में टैक्स्ट के साथ-साथ संगीत लगाने का फीचर भी देगा। फेसबुक ने बिना किसी औपचारिक घोषणा के ऐप को लांच करने का फैसला किया था। 
 
सीएनईटी ने फेसबुक के एक प्रवक्ता के हवाले से कहा कि 'लघु प्रारूप की मनोरंजन वीडियो के लिए लासो एक नया ऐप है। हम यहां इसकी संभावना को लेकर बहुत उत्साहित हैं और हम लोगों व वीडियो बनाने वालों से फीडबैक भी लेंगे।' ऐप पर सभी प्रोफाइल व वीडियो सार्वजनिक होंगे।
कुछ दिनों पहले ही पहले फेसबुक अपने यूजर्स के लिए एक नया फीचर लांच किया था। इस फीचर की सहायता से यूजर्स अपने आपको ज्यादा बेहतर तरीके से एक्सप्रेस कर सकते हैं। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपनी फेसबुक फोटो पर गाने भी जोड़ सकते हैं। यूजर्स जो भी फेसबुक स्टोरी शेयर करते हैं, वह अब उसमें 'एड सॉन्ग टू फोटो एंड वीडियो' फीचर की मदद से अब उसमें गाने भी जोड़ सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

Cockroach Janta Party के संस्थापक अभिजीत दिपके 6 जून को भारत लौटेंगे, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को आंदोलन का ऐलान

मेधावियों के सम्मान में तालियों से गूंजा सभागार, गर्व से दमके अभिभावकों के चेहरे

यूपी के स्कूलों में पुस्तकों की खरीद की होगी जांच, योगी सरकार कराएगी लाइब्रेरी आपूर्ति और भुगतान का सत्यापन

योगी सरकार का राष्ट्रचेतना महाभियान : ‘आनंदमठ’ और ‘महाराजा सुहेलदेव’ के मंचन से युवाओं में जगेगी राष्ट्रभक्ति

Driving License New Rules: आज से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का नियम बदला, RTO जाए बिना ऐसे मिलेगा DL

अगला लेख