Hanuman Chalisa

यूजर डेटा के गलत इस्तेमाल पर फेसबुक ने हटाए 200 एप्स

Webdunia
मंगलवार, 15 मई 2018 (18:36 IST)
फेसबुक ने सोमवार को कहा कि उसने अपने प्लेटफॉर्म से करीब 200 एप्स को सस्पैंड कर दिया है। इन एप्स को यूजर्स के प्राइवेट डाटा के गलत इस्तेमाल के कारण हटाया गया है। कैम्ब्रिज एनालिटिका मामला सामने आने के बाद यह जांच शुरू की गई थी।


फेसबुक ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये एप्स यूजर्स के डाटा को जरूरत से ज्यादा एक्सेस कर रही थीं इस कारण हमने इन्हें अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। फेसबुक के प्रोडक्ट पार्टनरशिप वॉइस प्रेसीडेंट इमी आर्कबोंग ने जानकारी देते हुए बताया है कि फिलहाल इस मामले की जांच चल रही है।

हमारे पास एक्सपर्ट्स की एक बड़ी टीम है जो संवेदनशील एप्स की जांच कर रही हैं। उन्होंने बताया कि अभी इस क्षेत्र में और काम करने की आवश्कता है, जिससे हमे पता चल सकेगा कि कितनी एप्स और हैं जो यूजर्स के डाटा का गलत तरीके से इस्तेमाल कर रही हैं।

करीब 8 करोड़ यूजर्स का डाटा चोरी होने के बाद फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने  हर एक एप की जांच पड़ताल करने का वादा किया था। उनका मकसद यूजर्स का डाटा एक्सैस करने वाली एप्स को लोगों तक पहुंचाने से रोकना था। इमी आर्कबोंग ने बताया है कि जांच दो चरणों में चल रही है। पहले चरण में यूजर्स के डाटा तक पहुंच रखने वाली एप्स का पता लगाया जा रहा है। वहीं दूसरे चरण के तहत एप को लेकर संदेह होने पर पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

किस मामले को लेकर बौखलाया चीन, भारत से कहा- बीच में मत पड़ो, यह हमारा मामला

'महंगाई मैन' का फिर हमला, राहुल गांधी का पेट्रोल मूल्यवृद्धि के बाद मोदी पर तीखा तंज

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान, कब तक मिलेगी राहत

मासूम की चीखों पर 'बेशर्म' मुस्कुराहट, 10 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, हत्या के बाद मंत्री और पुलिस अधिकारियों के व्यवहार पर भड़के लोग

जस्टिस स्वर्णकांता ने किया बहिष्कार तो माने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया ने भी की हां

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG का झटका: दिल्ली-NCR में 11 दिन में 4 बार बढ़े दाम, जानें आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

Top News: दिल्ली-NCR में फिर बढ़े CNG के दाम; अमेरिका ने ईरानी नौकाओं को किया तबाह, क्वाड बैठक आज

Petrol Diesel Crisis : क्या देश में बढ़ रहा ईंधन संकट? सरकार ने बताया- देश में कितने दिनों का स्टॉक मौजूद

Padma awards 2026 : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 66 हस्तियों को किया सम्मानित, धर्मेंद्र को मिला पद्म विभूषण, सम्मान लेते हुए भावुक हुईं हेमा मालिनी

Donald Trump : क्या ईरान से समझौता कर पाएंगे डोनाल्ड ट्रंप, बराक ओबामा को क्यों किया याद

अगला लेख