Biodata Maker

फ्रांस ने Google और Facebook पर लगाया अरबों रुपए का जुर्माना, जानिए क्‍या है कारण...

Webdunia
शुक्रवार, 7 जनवरी 2022 (18:48 IST)
फ्रांस की नेशनल कमीशन फॉर इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड फ्रीडम (CNIL) ने Google.fr (गूगल फ्रांस) और उसकी सहयोगी कंपनी Youtube.com पर 160 मिलियन यूरो (लगभग 1261 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया है, जो दिसंबर 2020 में गूगल पर लगाए गए 100 मिलियन यूरो (लगभग 841 करोड़ रुपए) से कहीं ज्यादा है।

खबरों के अनुसार, फ्रांस ने इन कंपनियों पर यूरोपीय यूनियन के नियमों के उल्लंघन के लिए लगाया है। गूगल (Google) पर 150 मिलियन यूरो (करीब 1261 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगाया गया है। वहीं फेसबुक (Facebook) पर 60 मिलियन यूरो (लगभग 504 करोड़ रुपए) का जुर्माना लगा है।

CNIL ने कहा, faceboo.com, google.fr और youtube.com को एक्सेस करते समय यूजर को ब्राउजर की कूकीज (cookies) को जबरन एक्सेप्‍ट करना पड़ता है। यूजर के पास इसे रिजेक्ट करने का कोई आसान विकल्प नहीं है।

CNIL ने कहा, इंटरनेट कंपनियों को हमने अप्रैल 2021 तक इसे ठीक करने का समय दिया था, ताकि प्राइवेसी नियम को सख्ती से लागू किया जा सके। साथ ही, हमने कंपनियों को चेतावनी भी दी थी कि नियत समय तक अगर इसे ठीक नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।

गौरतलब है कि इंटरनेट यूजर के लिए कूकीज (Cookies) छोटा डेटा होता है, जो यूजर के कम्प्यूटर पर सेट किया जाता है, जब वो किसी वेबसाइट को विजिट करते हैं या ब्राउज कते हैं। यूजर द्वारा इसे स्वीकर करने के बाद वेब ब्राउजर को यूजर द्वारा इस्तेमाल किए गए सेशन की जानकारी सेव करने की अनुमति मिल जाती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राहुल गांधी ने देश में गृहयुद्ध भड़काने की कोशिश की, उनसे सावधान रहने की आवश्यकता

SIR सर्वे का कमाल, 40 साल के बाद घर लौटा बिछड़ा बेटा, देखते ही भावुक हुई मां, कहा— मेरो लाल मिल गयो

स्मृति-पलाश की शादी Controversy और चैट लीक हंगामे के बाद मिस्ट्री गर्ल ने किया खुलासा, कहा कभी नहीं मिली

महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ महायुति में दरार और बढ़ी, फडणवीस का एकनाथ शिंदे पर पलटवार

अब SIR में OTP से सेंधमारी, सायबर अपराधी सक्रिय, क्राइम ब्रांच ने जारी की एडवाइजरी, जानिए कैसे रहे अलर्ट?

सभी देखें

नवीनतम

गौहरगंज में मासूम से रेप के आरोपी सलमान के गिरफ्तारी और शॉर्ट एनकाउंटर की इनसाइड स्टोरी!

4 राज्यों में दिखेगा सेन्यार का असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

आधार पर यूपी और महाराष्‍ट्र में बड़ा फैसला, जन्म प्रमाण पत्र के तौर पर स्वीकार नहीं

LIVE: हांगकांग अग्निकांड में मृतकों की संख्‍या बढ़कर 94 हुई

यूपी को विकसित प्रदेश बनाने में पर्यटन क्षेत्र का बड़ा योगदान, सीएम योगी की नीतियों से पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि

अगला लेख