Hanuman Chalisa

Google बदलने जा रहा है Gmail का लुक

Webdunia
बुधवार, 2 फ़रवरी 2022 (18:16 IST)
जल्द ही आपको Gmail का लुक बदला-बदला सा नजर आने वाला है। गूगल (Google) ने ऐलान किया है कि वह जीमेल के नए डिजाइन (Gmail New Design) को लाने वाला है। नया डिजाइन कंपनी के नए प्लान गूगल वर्कस्पेस (Google Workspace) के तहत है।
 
इसमें जीमेल को गूगल चैट (Google Chat), मीट और स्पेस को एक ही साथ एक विंडो में लाया जाएगा। टेक खबरों के मुताबिक जीमेल के नए लुक यानी जीमेल इंटीग्रेटेड व्यू को Q2 2022 तक जारी किया जाएगा। 
 
यूजर्स के लिए यह नया इंटरफेस इस साल जून से पहले रिलीज हो जाएगा। बताया जा रहा है कि गूगल इस कॉन्सेप्ट पर 8 फरवरी से टेस्टिंग शुरू कर देगी।
 
नए लुक में यूजर्स को एक ही पेज पर मेल, चैट (Google Chat), स्पेस (Spces) और मीट (Google Meet) का टैब दिखेगा। आप एक ही विंडो पर रहते हुए इनमें से किसी एक पर जा सकते हैं। 
 
हालांकि एक टाइम में आप किसी एक टैब को ही उपयोग कर सकेंगे, लेकिन आप इनमें से किसी पर भी मिलने वाले नोटिफिकेशन को ब्लिंक होते देख सकते हैं। अभी तक नए लेआउट को लेकर जो जानकारी बाहर सामने आई है, उस हिसाब से आपको ये सभी टैब बाईं ओर दिखेंगे। इस नए लुक को लेकर कंपनी की ओर से सबसे पहले सितंबर 2021 में घोषणा की गई थी।
 
Google ने अभी तक जो जानकारी दी है, उसके मुताबिक नया अपडेट Google वर्कस्पेस बिजनेस स्टार्टर, बिजनेस स्टैंडर्ड, बिजनेस प्लस, एंटरप्राइज एसेंशियल, एंटरप्राइज स्टैंडर्ड, एंटरप्राइज प्लस, एजुकेशन फंडामेंटल्स, एजुकेशन प्लस, फ्रंटलाइन और गैर-लाभकारी संस्थाओं के साथ-साथ जी सूट बेसिक और बिजनेस ग्राहकों के लिए उपलब्ध होंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

महाराष्ट्र के सोलापुर में भीषण हादसा, कुएं में गिरी श्रद्धालुओं से भरी वैन, 4 बच्‍चों समेत 8 की मौत

लाड़ली बहना योजना : 'खूब लड़ी मर्दानी वो तो..,' गाकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने 1.25 करोड़ बहनों को दी राशि, कांग्रेस को लताड़ा

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

MP के मुरैना में बड़ा हादसा, यात्रियों में फैली आग की अफवाह, चलती ट्रेन से कूदने पर 4 की मौत

ग्लोबल पेटेंट रैंकिंग के टॉप-20 में पहुंची Jio, ऐसा करने वाली अकेली भारतीय टेक कंपनी बनी

अगला लेख