Biodata Maker

जियो प्लेटफॉर्म्स का नया मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म जियो-ब्रेन

Webdunia
मंगलवार, 30 जनवरी 2024 (12:24 IST)
नई दिल्ली। जियो प्लेटफॉर्म्स ने एक नया 5G इंटीग्रेटेड मशीन लर्निंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म ‘जियो-ब्रेन’ लॉन्च किया है। जियो ब्रेन सभी तरह के उद्योगों और व्यवसायों को एक इंटीग्रेटिड मशीन लर्निंग प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है।
 
जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म आसानी से कंपनियों के मौजूदा नेटवर्क से जुड़ कर काम करने की काबिलियत रखता है। इसके इस्तेमाल के लिए कंपनियों को  अपने मौजूदा नेटवर्क को बदले की जरूरत नहीं पड़ती। फिर चाहे वह टेलीकॉम नेटवर्क हो, एंटरप्राइज नेटवर्क या फिर किसी भी तरह का आईटी नेटवर्क, जियो ब्रेन सभी तरह के नेटवर्क से जुड़ कर काम कर सकता है।
 
कंपनी का दावा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस यह इनोविटिव प्लेटफॉर्म, सैकड़ों इंजीनियरों के प्रयासों और दो वर्षों के अनुसंधान के बाद विकसित हुआ है। मशीन लर्निंग को आसान बनाने के लिए जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म्स 500 से अधिक एप्लिकेशन्स से लैस है।
 
इमेज, वीडियो, टैक्स्ट, डॉक्यूमेंट्स के लिए एडवांस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस फीचर मौजूद है। वहीं इन-बिल्ट एआई एल्गोरिदम जैसी सुविधाएं भी जियो ब्रेन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।
 
जियो प्लेटफॉर्म्स इसे 5G और भविष्य की तकनीक 6G की उत्पाद श्रृंखला के लिए मील का पत्थर मान रही है। उद्यमों में बदलाव और नेटवर्क के ओप्टिमैजेशन में जियो ब्रेन मदद करेगा, साथ ही 6जी विकास के लिए भी मंच तैयार करेगा, जहां मशीन लर्निंग को एक महत्वपूर्ण क्षमता माना जाता है।
 
जियो ब्रेन इनोवेशन इकोसिस्टम का दायरा बढ़ाने के लिए समान विचार वाले आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग रिसर्चर्स के साथ हाथ मिलाने को तैयार है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Supreme Court का ऐतिहासिक फैसला, देश में पहली बार दी इच्छामृत्यु की अनुमति, 13 साल से कोमा में है ये शख्‍स

कहानी ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई के ख़ात्मे की

बेकार हो चुकी एंबुलेंस अब गरीब रेहड़ी पटरी वालों का भरेगी पेट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही गैस, डीलर कर रहा परेशान? कहां करें शिकायत, ये हैं भारत गैस, इंडेन, HP के helpline numbers

न्यूक्लियर वॉर की आशंका से खाड़ी देशों में हड़कंप, घर वापसी की होड़, दुबई एयरपोर्ट पर हजारों की लंबी कतारें

सभी देखें

नवीनतम

गोरखपुर की अनिता मद्धेशिया बनीं आत्मनिर्भर, मुख्यमंत्री युवा योजना से लिया 5 लाख का लोन, शुरू किया प्ले स्कूल

Gold-Silver Price : मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच क्यों सस्ता हुआ सोना? जानें कीमतों में इस अचानक गिरावट की असली वजह

Share Bazaar में बड़ी गिरावट, Sensex 829 अंक फिसला, Nifty भी 23700 के नीचे

LPG किल्लत पर हरदीप पुरी का बड़ा बयान, 'घबराएं नहीं, उत्पादन में 28% की बढ़ोतरी, LokSabha में दी पूरी जानकारी

गैस संकट के बीच PM मोदी ने की बैठक, कैबिनेट मंत्रियों को दिए निर्देश, अफवाह फैलाने वालों पर रखें नजर

अगला लेख