Hanuman Chalisa

अगर आप भी करते हैं मोबाइल से पेमेंट तो पढ़ें जरूर, जल्द ही बंद हो सकते हैं मोबाइल वॉलेट...

Webdunia
मंगलवार, 8 जनवरी 2019 (12:06 IST)
एक तरफ मोदी सरकार लोगों को डिजीटल पैमेंट के लिए बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी ओर खबर आ रही है कि देश में अधिकतर मोबाइल वॉलेट्स मार्च तक बंद हो सकते हैं। अगर ऐसा हुआ तो आपका डिजिटल लेन-देन प्रभावित हो सकता है। देश में 95 प्रतिशत से ज्यादा मोबाइल वॉलिट्स मार्च तक बंद हो सकते हैं। 
 
एक अंग्रेजी अखबार की खबर के मुताबिक पेमेंट्स इंडस्ट्री के एग्जिक्यूटिव्स को डर है कि मोबाइल वॉलेट्‍स मार्च तक बंद हो सकते हैं। एग्जिक्यूटिव्स के मुताबिक सभी ग्राहकों का वेरिफिकेशन फरवरी 2019 तक पूरा नहीं हो पाएगा। इसके कारण उन्हें कई अकाउंट बंद करने पड़ सकते हैं। 
 
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने वेरिफिकेशन के लिए फरवरी 2019 डेडलाइन तय की है। प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स यानी मोबाइल वॉलेट्स को आरबीआई ने अक्टूबर 2017 में निर्देश दिया था कि वे नो योर कस्टमर गाइडलाइंस के तहत वांछित पूरी जानकारी एकत्रित करे।
 
अखबार की खबर के अनुसार कंपनियां अब तक अपने टोटल यूजर बेस के मामूली हिस्से की जानकारी ही जुटा सकी हैं और अभी उन्होंने अधिकतर यूजर्स का बायोमीट्रिक या फिजिकल वेरिफिकेशन नहीं किया है, जिसके कारण से विशेषज्ञों का मानना है कि देश में 95 प्रतिशत से ज्यादा मोबाइल वॉलिट्स मार्च तक बंद हो सकते हैं। करीब चार साल पहले मोबाइल वॉलेट्‍स से डिजिटल पेमेंट में तेजी आई थी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई धमकी! अब दुनिया के इंटरनेट कनेक्शन पर खतरा, आखिर चाहता क्या है ईरान

NEET UG paper Leak में कौन है केमिस्ट्री टीचर 'M Sir', CBI ने किया गिरफ्तार

8000 सैनिक, 16 फाइटर जेट, मध्यस्थता की आड़ में कौनसा गेम खेल रहा Pakistan? US और ईरान के साथ विश्वासघात

मानसून की एंट्री के बीच उत्तर भारत में भीषण गर्मी का टॉर्चर! बांदा सबसे गर्म, इन राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट

'सड़कें चलने के लिए हैं, नमाज के लिए नहीं': सीएम योगी आदित्यनाथ की सख्त चेतावनी, कहा- प्यार से मानो, वरना दूसरा तरीका भी है

सभी देखें

नवीनतम

आवारा कुत्तों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट सख्त; कहा- खतरनाक कुत्तों को मारने पर हो विचार, सार्वजनिक जगहों से तुरंत हटाएं

4 दिन में 4 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल, कांग्रेस का दावा- 'महंगाई मैन अभी और वसूली करेगा'

आईजीआरएस बना जनता की आवाज, योगी सरकार में शिकायतों का तेज निस्तारण

आखिरी वक्त में रुका ईरान पर अमेरिकी हमला! ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताई अंदर की कहानी

ईयू में जेट फ्यूल की कमी का खतरा, उड़ानें हो सकती हैं रद्द

अगला लेख