Hanuman Chalisa

करो यह काम, मिलेगा एक करोड़ का इनाम

Webdunia
मंगलवार, 20 मार्च 2018 (09:07 IST)
नई दिल्ली। अगर आप कम्प्यूटर प्रोग्राम में रुचि रखते हैं और माइक्रोसॉफ्ट को एक खामी ढूंढकर बता सकते हैं तो आप एक करोड़ रुपए जीत सकते हैं। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी इनाम में एक करोड़ रुपए पाने का मौका दे रही है। कंपनी ने एक लिमिटेड बाउंटी प्रोग्राम प्रारंभ किया है।

इसके अंतर्गत Meltdown और Spectre जैसे सीपीयू खामी को ढूंढने पर 2 लाख 50 हजार डॉलर (भारतीय रुपए में लगभग 1 करोड़ 62 लाख रुपए) का पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। माइक्रोसॉफ्ट के अनुसार इस नए तरीके की खामी जनवरी में इंटेल, एएमडी और एआरएम के प्रोसेसर्स में पाई गई थी। इसे  Spectre और Meltdown का नाम दिया गया।

इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट ने पैच भी जारी किया था क्योंकि इससे सबसे ज्यादा खतरा माइक्रोसॉफ्ट कम्प्यूटर पर ही है। माइक्रोसॉफ्ट ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में कहा है कि ‘थ्रेट का वातावरण बदल रहा है और इसलिए हम बाउंटी प्रोग्राम शुरू कर रहे हैं ताकि रिसर्चर्स को नई तरीके की खामी ढूंढने का प्रोत्साहन मिल सके।

’माइक्रोसॉफ्ट में सिक्योरिटी ग्रुप मैनेजर फिलिप मिन्सर ने कहा है कि हमें उम्मीद है कि यह रिसर्च पहले से चल रही है जिसमें अटैक के नए मेथड होंगे।’उन्होंने यह भी कहा है कि इस तरह के अटैक पूरी तरह से नए हैं। इन दो बग से न सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट कम्प्यूटर बल्कि एपल ने इन खामियों पर एक बयान जारी किया था। कंपनी ने कहा था कि सभी मैक और आईओएस डिवाइस यानी आईफोन और आईपैड Meltdown और Spectre नाम के इस बग से प्रभावित हैं। इससे पहले गूगल सिक्योरिटी ब्लॉग में इसके बारे में बताया गया था कि यह बग कितना खतरनाक हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

क्या बिखर जाएगी TMC? सांसद काकोली घोष का पार्टी पदों से इस्तीफा, भाजपा में जाने के संकेत

LIC में फिर हिस्सेदारी बेचेगी मोदी सरकार: OFS के जरिए जुटाएगी 10,000 करोड़ रुपए

रात के अंधेरे में सक्रिय हो रहे टैंकर माफिया, दिन में निशुल्‍क, रात में 800 में बिक रहा पानी

पटियाला में नीले ड्रम में मिली युवती की लाश, फिर याद आया मेरठ का केस

CBSE रिजल्ट विवाद : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, 18.5 लाख बच्चों का भविष्य दांव पर लगाने वाली कंपनी को ठेका क्यों दिया?

अगला लेख