Biodata Maker

माइक्रोसॉफ्ट का बड़ा फैसला, मई में बंद हो जाएगा स्काइप

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 1 मार्च 2025 (11:57 IST)
Microsoft Skype shutdown :  प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने वीडियो कॉलिंग सेवा स्काइप को मई 2025 में बंद करने का फैसला किया है। लोगों के ऑनलाइन संचार के तरीके में परिवर्तन लाने में मदद करने वाली इस सेवा को उसने 2011 में 8.5 अरब डॉलर में खरीदा था।
 
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी ने कहा कि वह मई में स्काइप को बंद कर देगी और अपनी कुछ सेवाओं को अपने प्रमुख वीडियोकांफ्रेंस और टीम एप्लीकेशन प्लेटफॉर्म ‘माइक्रोसॉफ्ट टीम्स’ पर स्थानांतरित कर देगी। स्काइप उपयोगकर्ता ‘टीम्स’ में लॉग इन करने के लिए अपने मौजूदा खातों का उपयोग कर सकेंगे।
 
माइक्रोसॉफ्ट ने वर्षों से स्काइप की तुलना में टीम्स को प्राथमिकता दी है और इसे बंद करने का निर्णय इस तकनीकी दिग्गज की अपने मुख्य संचार ऐप को सुव्यवस्थित करने की इच्छा को दर्शाता है, क्योंकि उसे कई प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ रहा है।
 
एस्टोनिया के टालिन में 2003 में इंजीनियर के एक समूह द्वारा स्थापित स्काइप ‘लैंडलाइन’ के बजाय इंटरनेट का उपयोग करके टेलीफोन कॉल की सुविधा उपलब्ध कराने में अग्रणी था। यह वीओआईपी (वॉयस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल) तकनीक पर निर्भर था जो ऑडियो को ऑनलाइन प्रसारित डिजिटल सिग्नल में परिवर्तित करता है। ऑनलाइन रिटेलर ईबे द्वारा 2005 में सेवा खरीदने के बाद स्काइप ने वीडियो कॉल को भी शामिल कर लिया।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सभी देखें

नवीनतम

JSW MG Motor India का बड़ा ऐलान, 2026 में 4 नए मॉडल लॉन्च, 5,000 करोड़ रुपए तक का निवेश करेगी कंपनी

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी में गिरावट, देखें शहरवार नए रेट

Maruti Suzuki Brezza अब 6 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ, जानिए कीमत पर पड़ेगा कितना असर

असम में कांग्रेस को राहत, भूपेन कुमार बोरा ने इस्तीफा वापस लिया

MP विधानसभा के बजट सत्र का हंगामेदार आगाज, भगीरथपुरा कांड को लेकर कांग्रेस ने घेरा, राज्यपाल नहीं पढ़ पाएं पूरा अभिभाषण

अगला लेख