Hanuman Chalisa

मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 36 लाख की गिरावट, Jio और Airtel ने जोड़े नए यूजर्स

Webdunia
मंगलवार, 22 नवंबर 2022 (17:34 IST)
देश में दूरसंचार कंपनियों के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या में इस साल सितंबर के दौरान 36 लाख की कमी आई है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या में गिरावट आई है जबकि रिलायंस जियो और भारती एयरटेल ने अगस्त की तुलना में सितंबर में नए ग्राहक जोड़े हैं।
 
देश की सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर के दौरान 7.2 लाख ग्राहक जोड़कर बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत किया। भारती एयरटेल के कनेक्शनों की संख्या में भी 4.12 लाख की वृद्धि हुई है।
 
जियो ने अगस्त में 32.81 लाख नए ग्राहक जोड़े थे जो सितंबर की तुलना में काफी अधिक है। वोडाफोन आइडिया का ग्राहक आधार सितंबर के दौरान 40 लाख घटकर 24.91 करोड़ का रह गया।
 
ट्राई ने सितंबर के आंकड़े जारी करते हए कहा कि अगस्त, 2022 के अंत में दूरसंचार कंपनियों के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 114.91 करोड़ थी। यह सितंबर के अंत में 0.32 प्रतिशत घटकर 114.54 करोड़ रह गई।’’
 
कुल मिलाकर सितंबर 2022 के अंत में भारत में टेलीफोन ग्राहकों की संख्या (मोबाइल और फिक्स्ड-लाइन एक साथ) घटकर लगभग 117.19 करोड़ रह गई। इसमें मासिक आधार पर 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई है।
 
ट्राई ने बताया कि सितंबर, 2022 के अंत में कुल ब्रॉडबैंड ग्राहकों की संख्या अगस्त की तुलना में 0.28 प्रतिशत बढ़कर 81.6 करोड़ पर पहुंच गई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

दिल्‍ली के साकेत में बड़ा हादसा, 5 मंजिला इमारत गिरी, कई लोगों के दबने की आशंका

उत्‍तर प्रदेश में 1900 से अधिक नर्सरियों में तैयार किए जा रहे 52.44 करोड़ पौधे

CM योगी के नेतृत्व में बदली यूपी की पहचान, निवेशकों का बढ़ा भरोसा

जम्मू कश्मीर के राजौरी में 10 हजार फुट की ऊंचाई पर आतंकियों से 8वें दिन भी मुठभेड़ जारी

राजस्थान में रेतीला बवंडर, 5 जिलों में छाया अंधेरा, पाकिस्‍तान ने बदल डाला भारत का मौसम

अगला लेख