Hanuman Chalisa

AI का इस्तेमाल करो पर गुलाम मत बनो : मुकेश अंबानी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 28 जनवरी 2025 (21:40 IST)
•सदी के अंत तक भारत बनेगा दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र
 
•दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे अंबानी
 
गांधी नगर। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) की बहस में अब रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) भी शामिल हो गए हैं। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर कहा कि 'चैट जीपीटी (Chat GPT) का जरूर इस्तेमाल करो, लेकिन याद रखो कि आर्टिफिशियल बुद्धि से नहीं खुद की बुद्धि से हम आगे बढ़ेंगे और आप आगे बढ़ सकते हैं।' वे पंडित दीनदयाल एनर्जी यूनिवर्सिटी (PDEU) के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
 
अंबानी ने कहा कि अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना न छोड़ें : उन्होंने छात्रों से बातचीत में कहा कि 'मैं हमारे युवा छात्रों को एक सलाह देना चाहता हूं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का एक उपकरण के रूप में उपयोग करने में माहिर होना चाहिए लेकिन अपनी बुद्धि का इस्तेमाल करना न छोड़ें। इस विश्वविद्यालय के बाहर निकलते ही आपको इससे भी बड़ी 'यूनिवर्सिटी ऑफ लाइफ' में एडमिशन लेना पड़ेगा। जहां न कैंपस होगा, न क्लासरूम और न ही पढ़ाने वाले टीचर्स। आप अपने दम पर ही जीवन में आगे बढ़ सकेंगे।'
 
मुकेश अंबानी ने की नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि 'पंडित दीनदयाल ऊर्जा विश्वविद्यालय का जन्म प्रधानमंत्री की ही असाधारण दूरदर्शिता का परिणाम है। 20 साल पूर्व उन्होंने मुझसे कहा था कि वे चाहते हैं कि गुजरात ऊर्जा और ऊर्जा उत्पादों के मामले में देश का नेतृत्व करे, साथ ही विश्वस्तरीय मानव संसाधनों को विकसित करने में भी गुजरात को अग्रणी भूमिका निभानी चाहिए। और इस तरह इस अग्रणी विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।'
 
मुकेश अंबानी हैं PDEU के फाउंडर प्रेसिडेंट और चेयरमैन : बताते चलें कि मुकेश अंबानी PDEU के फाउंडर प्रेसिडेंट और चेयरमैन हैं। दीक्षांत समारोह में मुकेश अंबानी ने दावा किया कि 'मैं स्पष्ट रूप से देख सकता हूं कि इस सदी के अंत से पहले भारत दुनिया का सबसे समृद्ध राष्ट्र बन जाएगा। दुनिया की कोई भी ताकत भारत की विकास यात्रा को रोक नहीं सकती।'
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मिडिल ईस्ट से बड़ी खबर, ईरान ने फिर बंद किया हॉर्मुज, आखिर क्यों लिया ये फैसला?

क्या सच में खतरा है? अमरनाथ यात्रा के इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा

जॉर्जिया मेलोनी से जुड़ी 10 बड़ी बातें, जिन्हें बहुत ही कम लोग जानते हैं...

पार्टी लाइन से अलग हटे शशि थरूर! नाविकों के मुद्दे पर किया पीएम मोदी का समर्थन; बीजेपी बोली- राहुल गांधी का पर्दाफाश

NEET Re-Exam का 'ब्लंडर' : नागपुर के छात्र का सेंटर सीधे अबू धाबी! न पासपोर्ट, न पैसे, राहुल गांधी ने NTA को घेरा

सभी देखें

नवीनतम

यूपी में स्थानीय भाषा में मिलेगी नौकरी की जानकारी, सभी मंडलों में योगी सरकार शुरू करेगी 'ब्लू डॉट्सएआई'

महाराष्ट्र में भयावह हादसा, परभणी में मंदिर की गिरी छत, 7 श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

बुंदेलखंड में दिख रहा विकास का नया मॉडल : योगी आदित्यनाथ

यूपी के 2.17 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आई 4352.40 करोड़ की 'सम्मान निधि'

कांग्रेस व सपा सरकारों ने ललितपुर को कुल 1500 करोड़ रुपए भी नहीं दिए होंगे : योगी आदित्यनाथ

अगला लेख