Hanuman Chalisa

Google सर्च पर नया फीचर, बनाएं अपना वर्चुअल विजिटिंग कार्ड

Webdunia
मंगलवार, 11 अगस्त 2020 (18:58 IST)
गूगल (Google) ने मंगलवार को अपने भारतीय यूजर्स के लिए ‘पीपल कार्ड्स’ का नया फीचर पेश किया। इससे लोगों को गूगल सर्च पर अपना वर्चुअल विजिटिंग कार्ड बनाने की सुविधा मिलेगी, जो उन्हें अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने में मदद करेगा।
 
गूगल सर्च की उत्पाद प्रबंधक लॉरेन क्लार्क ने कहा कि कंपनी पिछले कुछ सालों से इस फीचर का परीक्षण कर रही थी। अब इसे यूजर्स के लिए उपलब्ध करा दिया गया है। यह भारत को ध्यान में रखकर डेवलप किया गया फीचर है।
 
उन्होंने कहा कि नया फीचर करोड़ों लोगों, उद्यमियों, स्वरोजगार अपनाने वालों, फ्रीलांसरों और इंफ्लूएंसर्स को अपनी ऑनलाइन पहचान बनाने में मदद करेगा। यह उन्हें गूगल पर खोजे जाने में सहायता करेगा। भारत में लोग इसे अपने मोबाइल फोन पर अंग्रेजी में आज से इस्तेमाल कर सकते हैं।
 
क्लार्क ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति गूगल पर किसी के बारे में ढूंढता है और उसका कार्ड बना हुआ है तो खोजने वाले व्यक्ति को उसका नाम, पेशा, स्थान इत्यादि की जानकारी मिल जाएगी। लोग अपने सोशल मीडिया मंचों के प्रोफाइल भी इस कार्ड से जोड़ सकते हैं।
 
हर गूगल खाते पर एक ही पीपल कार्ड बनाने की अनुमति होगी। इसमें सुरक्षा मानकों का भी विशेष ध्यान रखा गया है।
 
किसी व्यक्ति को यदि अपना पीपल कार्ड बनाना है तो उसे अपने गूगल खाते में जाकर ‘एड मी टू गूगल सर्च’ (स्वयं को गूगल सर्च पर जोड़े) पर क्लिक करना होगा। उसके बाद अपनी जानकारियां भरनी होंगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, हॉकी में गोल्ड जीतने वालों को ₹3 लाख, ब्रॉन्ज विजेताओं को ₹1 लाख मिलेगा

Ayodhya Ram Temple donation scam case: सभी 8 आरोपी 29 जून तक पुलिस रिमांड पर, 79.85 लाख रुपए बरामद

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

अगला लेख