Hanuman Chalisa

खुशखबर, अब 30 दिनों की होगी रिचार्ज वैलिडिटी, TRAI ने कंपनियों को दिए निर्देश

Webdunia
शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (21:33 IST)
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने ग्राहकों के हितों को देखते हुए एक अहम आदेश दिया है। इसके तहत TRAI ने देश की सभी टेलीकॉम कंपनियों को प्रीपेड ग्राहकों के लिए 30 दिनों की वैधता वाले रिचार्ज प्लान पेश करने को कहा है।

खबरों के अनुसार, अब टेलीकॉम कंपनियों को इस आदेश के नोटिफिकेशन के 60 दिनों के अंदर 30 दिन वाला प्रीपेड प्लान पेश करना होगा। वर्तमान में अधिकतर टेलीकॉम कंपनियां एक महीने के नाम पर 28 दिन की वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान ही मुहैया कराती हैं।

इक्का-दुक्का प्लान में ही 30 दिन की वैलिडिटी होती है। ट्राई ने अपने आदेश में कहा है कि सभी टेलीकॉम कंपनियां 30 दिनों की वैधता वाले कम से कम एक प्लान वाउचर, एक विशेष टैरिफ वाउचर और एक कॉम्बो वाउचर अपने ग्राहकों के लिए पेश करेगा।

ट्राई ने कहा कि देश में टेलीकॉम ग्राहकों की संख्या नवंबर, 2021 के अंत तक मामूली रूप से बढ़कर 1.19 बिलियन हो गई है। इस दौरान रिलायंस जियो और भारती एयरटेल के यूजर्स की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

NDA सरकार के 12 साल पूरे होने पर यूपी में 21 जून तक चलेगा बड़ा जनसंपर्क अभियान, हर विधानसभा में निकलेगी ‘प्रगति पथ यात्रा’

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

वनतारा फिर कोर्ट टेस्ट में पास, सुप्रीम कोर्ट ने नई अर्जी खारिज की, जानवरों के ट्रांसफर को बताया वैध

अगला लेख