इंफोसिस सेज से 96 प्रतिशत की बढ़त के साथ एमपी से 137.72 करोड़ का सॉफ्टवेयर निर्यात

Webdunia
शनिवार, 16 अप्रैल 2022 (14:19 IST)
इंदौर। सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी सेवाओं की मांग में वृद्धि के चलते वित्त वर्ष 2021-22 में मध्यप्रदेश के 4 आईटी सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात औसतन 52 प्रतिशत बढ़कर 1,761.19 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के एक आला अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
 
उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2020-21 में राज्य के चारों आईटी सेज से कुल 1,161.40 करोड़ रुपए का निर्यात किया गया था। अधिकारी के मुताबिक 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान टीसीएस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात करीब 60 प्रतिशत बढ़कर 867.35 करोड़ रुपए पर पहुंच गया।

ALSO READ: मोरबी में 108 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण, पीएम मोदी ने हनुमान जी को बताया एक भारत, श्रेष्ठ भारत का अहम सूत्र
 
उन्होंने बताया कि उक्त अवधि में इंफोसिस सेज से करीब 96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 137.72 करोड़ रुपए का सॉफ्टवेयर निर्यात किया गया। इस अवधि में इम्पीटस सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात में 65.24 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और यह 159 करोड़ रुपए के स्तर पर रहा। अधिकारी के अनुसार वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान क्रिस्टल आईटी पार्क सेज से सॉफ्टवेयर निर्यात 32 प्रतिशत की बढ़त के साथ 597.12 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। चारों आईटी सेज सूबे की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख