Hanuman Chalisa

TRAI ने लांच किया नया ऐप, चैनल चुनने के साथ आसानी से पता चल सकेंगे रेट्‍स

Webdunia
शनिवार, 27 जून 2020 (16:15 IST)
नई दिल्ली। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने चैनल सलेक्टर ऐप (TRAI Channel Selector) लॉन्च किया है। इसकी सहायता से डीटीएच और केबल टीवी सब्सक्राइबर्स को चैनल के लिए सब्सक्रिप्शन पैकेज को चुनने या फिर उसे मोडिफाई करने में आसानी होगी।  
 
अक्सर यूजर को चैनल या फिर पैकेज को चुनने में काफी परेशानी होती है, लेकिन इस ऐप के आने के बाद यह आसान हो जाएगी। इसकी सहायता से मंथली पैकेज से चैनल को आसानी से सलेक्ट या फिर रिमूव कर पाएंगे। यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों ही यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल के ऐप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
 
ट्राई ने एक बयान में कहा कि प्रसारण सेवाओं के लिए नई दरें तय करने के बाद यह सामने आया है कि ग्राहकों को उनके सेवाप्रदाताओं के वेबपोर्टल या ऐप पर टीवी चैनलों को चुनाव करने या समूह में चैनल चुनने या उन्हें हटाने में परेशानी आ रही है, इसलिए ट्राई ने ऐसा ऐप विकसित करने का निर्णय किया जो सभी वितरण मंच परिचालकों (टीवी चैनल सेवाप्रदाताओं) से जानकारियां लेकर एक ही जगह पर उपलब्ध कराएगा।

ट्राई ने कहा कि अभी इस ऐप पर बड़े डीटीएच सेवा प्रदाताओं, मल्टी सिस्टम ऑपरेटरों (एमएसओ/केबल ऑपरेटर) की जानकारी उपलब्ध है। कोशिश की जा रही है कि अन्य सेवाप्रदाताओं की जानकारियों को भी इससे जोड़ा जाए।
 
नियामक ने कहा कि ‘टीवी चैनल सेलेक्टर ऐप’ को टीवी उपयोक्ताओं को पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था देने के इरादे से विकसित किया गया है। ऐप पर सभी उपयोक्ताओं की पहचान का सत्यापन एक बार उपयोग होने वाले पासवर्ड (OTP) से किया जाएगा। यह उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
 
यदि किसी उपयोक्ता ने सेवाप्रदाता के साथ अपना नंबर पंजीकृत नहीं कराया है तो यह ओटीपी उसके टीवी स्क्रीन पर दिखेगा।
 
ऐप ग्राहक को उसके द्वारा चुने हुए चैनलों की जानकारी मुहैया कराने और चैनलों का चुनाव करने की सुविधा देगी। ग्राहक अपने पंसद के चैनल चुन सकते हैं या नापसंद चैनल को हटा भी सकते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख