Hanuman Chalisa

सस्ते प्लान्स का लौटेगा दौर, TRAI ने उठाया बड़ा कदम, गेंद टेलीकॉम कंपनियों के पाले में

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 27 जुलाई 2024 (17:51 IST)
पिछले महीनों में टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान (Mobile Tariff Plan) में बढ़ोतरी की है। टेलीकॉम कंपनियों की इस मनमानी का विरोध भी किया जा रहा है। इस बीच टेलीकॉम रेगुलेटर ट्राई ने शुक्रवार को मोबाइल रिचार्ज प्लान्स के रिव्यू के लिए कंसल्टेशन पेपर जारी किया है। ट्राई के अनुसार बहुत सारे बुजुर्ग लोग सिर्फ कॉलिंग के लिए मोबाइल रखते हैं और उन्हें डाटा की कोई आवश्यकता नहीं होती है।

TCPR, 2012 की समीक्षा पर परामर्श पत्र ट्राई की वेबसाइट www.trai.gov.in  पर भी मौजूद है। ऐसे में ट्राई सिर्फ कॉलिंग और SMS वाले प्लान्स को वापस लाने पर कंपनियों का विचार मांगा है। 
ALSO READ: Jio, Airtelऔर Vodafone Idea में कौनसा प्लान आपके लिए रहेगा सस्ता, किसमें हैं ज्यादा बैनिफिट्‍स
ट्राई ने कहा कि है 'ऐसा देखने को मिल रहा है कि बाजार में मौजूद  बाजार में मौजूद ज्यादातर बंडल टैरिफ प्लान्स वॉयस, डेटा, SMS और OTT के सर्विस के मिले हुए ऑप्शन्स हैं, जो बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स की जरूरत को पूरा नहीं करते हैं। वॉइस और SMS पैक को वापस लाने पर स्टेकहोल्डर्स से उनका विचार मांगा गया है। अगर आप मौजूदा रिचार्ज पोर्टफोलियो देखेंगे तो आपको ज्यादातर प्लान्स डेटा पर फोकस नजर आएंगे। यानी यूजर को डेटा की जरूरत हो या नहीं उन्हें ये खरीदना ही पड़ता है।
 
किया गया सर्वे : ट्राई के तत्वावधान में 'दूरसंचार सेवाओं के टैरिफ और संबंधित मुद्दों' के संबंध में एक उपभोक्ता सर्वे किया गया। इस सर्वे का मकसद कई मुद्दों पर परामर्श प्रक्रिया शुरू करना था, जैसे कि 'टैरिफ उपलब्धता का विकल्प' और 'वाउचर की वैधता'। इसके अतिरिक्त दूरसंचार उद्योग के अनुरोध पर विचार करते हुए 'वाउचर की कलर कोडिंग' और 'मूल्य वर्ग वाउचर' के मुद्दे को भी परामर्श के लिए पहचाना गया है। इनपुट एजेंसियां  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

दिल्ली पुलिस को बड़ी सफलता, आतंकी साजिश का भंडाफोड़, ISI के 9 एजेंट गिरफ्तार, हथियार और विस्फोटक बरामद

बिहार में बंगले पर बवाल, राबड़ी बोलीं- बुला लो फोर्स नहीं करेंगे बंगला खाली

45°C तापमान होगा न्यू नॉर्मल? UN की रिपोर्ट ने क्यों बढ़ाई दुनिया, खासकर भारत की टेंशन

'त्याग' के बदले पूर्व CM सिद्धारमैया ने कांग्रेस हाईकमान से क्या मांग लिया?

सभी देखें

नवीनतम

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

प्रेमिका से मिलने के लिए LOC की पार, POK का युवक कश्मीर में गिरफ्तार, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खोला पिटारा, शाजापुर को दी 388 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

पश्चिम बंगाल में सोमवार को होगा मंत्रिमंडल का विस्‍तार, शुभेंदु सरकार के 35 मंत्री लेंगे शपथ, नए चेहरों को मिल सकती है बड़ी जिम्‍मेदारी

पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान, TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर हमला, काले झंडे और 'चोर' के नारों से बढ़ा तनाव

अगला लेख