Hanuman Chalisa

खुलासा, ट्‍विटर ने बेचा यूजर्स का डेटा

Webdunia
सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (16:21 IST)
फेसबुक के बाद एक और सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर भी कैंब्रिज एनालिटिका से संबंधिक डेटा घोटाले में फंसती दिख रही है। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है। 
 
उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन की राजनीतिक सलाहकार कंपनी कैंब्रिज एनालिटिका करीब 8.7 करोड़ फेसबुक प्रयोगकर्ताओं के डेटा का इस्तेमाल बिना उनकी जानकारी के करने के लिए विवादों के घेरे में आई थी।  संडे टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट के अनुसार कैंब्रिज एनालिटिका के लिए टूल्स बनाने वाले एलेक्सेंडर कोगन ने 2015 में माइक्रोब्लागिंग वेबसाइट से डेटा खरीदे थे।
 
 
कोगन ने ग्लोबल साइंस रिसर्च (जीएसआर) की स्थापना की थी। इस इकाई को ट्विटर के आंकड़े प्राप्त हो जाते थे। कोगन का कहना है कि उन्होंने इस सूचना का इस्तेमाल सिर्फ ‘ ब्रैंड रिपोर्ट’ तैयार करने और ‘सर्वे एक्सटेंडर टूल्स’ के लिए किया और ट्विटर की नीतियों का कतई उल्लंघन नहीं किया। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि कोगन ने दिसंबर , 2014 से अप्रैल , 2015 के दौरान ट्विटर से ट्वीट , प्रयोगकर्ता के नाम , फोटो , प्रोफाइल तस्वीर और गंतव्य संबंधी डाटा खरीदे। इससे पहले इसी महीने फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा था कि 8.7 करोड़ प्रयोगकर्ताओं का डाटा अनुचित तरीके से कैंब्रिज एनालिटिका को दिया गया। 
 
रिपोर्ट में कहा गया है कि ज्यादातर ट्वीट सार्वजनिक थे। ट्विटर कंपनियों और संगठनों से उन्हें सामूहिक रूप से जुटाने के लिए शुल्क वसूलती है।  फेसबुक द्वारा अपने प्रयोगकर्ताओं की गोपनीयता को सुरक्षित रखने में विफल रहने के बाद सोशल मीडिया कंपनियां गहन जांच के घेरे में हैं। ट्विटर जैसी कंपनियों के पास फेसबुक की तुलना में कहीं कम निजी सूचनाएं रहती हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

इस्तांबुल में इजराइली कॉन्सुलेट हमला, 3 की मौत, 2 पुलिसकर्मी घायल

MCX पर सोने चांदी में आंशिक तेजी, क्या है 10 शहरों में दाम?

अंबेडकर जयंती पर 87 बंदियों की होगी समय पूर्व रिहाई, 7 को मिलेगी सजा में छूट

पाकिस्तान में 'स्मार्ट लॉकडाउन', रात 8 बजे के बाद बाजार बंद, देशभर में सख्ती

अगला लेख