Hanuman Chalisa

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 2 अप्रैल 2025 (22:57 IST)
नए वित्त वर्ष के दूसरे ही दिन यूपीआई फिर से डाउन है। अलग-अलग जगह से यूजर्स यूपीआई डाउन होने की शिकायत कर रहे हैं। दिल्ली मेट्रो पर भी कई यूजर्स को टिकट लेने और रिचार्ज करवाने में यूपीआई इस्तेमाल करते वक्त दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। Downdetector के मुताबिक  दिन भर में आउटेज रिपोर्ट्स में तेजी आई, जो देर दोपहर और शाम को चरम पर पहुंची, जिससे फंड ट्रांसफर, पेमेंट्स और ऐप फंक्शनैलिटी प्रभावित हुई।
ALSO READ: AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स
हफ्ते में दूसरी बार लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ा है। एक यूजर ने लिखा है कि आज के वक्त में यूपीआई पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है, यह जरूरत के समय ही क्रैश हो जाता है। हमें अपने साथ कैश लेकर चलने की आवश्यकता है। 
 
नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) द्वारा संचालित UPI सिस्टम में व्यापक समस्याएं देखी गईं। इसमें 64% शिकायतें फंड ट्रांसफर, 28% पेमेंट्स और 8% ऐप से जुड़ी समस्याओं से संबंधित थीं। SBI, जो UPI का प्रमुख हिस्सा है, में भी बड़ी रुकावटें आईं, जिसमें 57% यूजर्स ने फंड ट्रांसफर फेल्योर, 34% ने मोबाइल बैंकिंग इश्यूज और 9% ने अकाउंट बैलेंस अपडेट की समस्याएं बताईं।
 
एनपीसीआई ने बयान में क्या कहा
यूपीआई डाउन होने को लेकर एनपीसीआई की तरफ से बयान जारी कर दिया गया है। एनपीसीआई ने बताया कि कुछ बैंकों के ग्राहकों को यूपीआई में फ्लक्चुएशन की वजह से ट्रांजेक्शन डिक्लाइन होने की परेशानी झेलनी पड़ी। इन फ्लक्चुएशन के बढ़ने के कारण यूपीआई नेटवर्क में ट्रांजेक्शन प्रोसेस होने में देरी हुई। एनपीसीआई तमाम बैंकों के साथ काम कर रहा है और अभी यूपीआई सर्विस फिर से ठीक काम कर रही है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांगो में इबोला वायरस का नया खौफ, बच्चों में संक्रमण बढ़ने की आशंका, WHO का अलर्ट

वित्‍तमंत्री सीतारमण ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, बोलीं- सिर्फ आलोचना करते हैं, नहीं दिखती भारत की तरक्की

Mamata Banerjee : TMC में बगावत तेज, काकोली घोष दस्तीदार के बेटे ने ममता बनर्जी समेत 5 नेताओं पर ठोका मानहानि का मुकदमा

क्या समाप्त होने वाला ईरान-अमेरिका युद्ध, समझौते के कितने करीब दोनों देश, होर्मुज पर किसका कंट्रोल

ईरान ने शांति समझौते से किया इनकार, कहा- अभी तारीख तय नहीं, किसने कहा था 24 घंटे में होगी डील?

सभी देखें

नवीनतम

इंदौर में चला निगम का बुल्‍डोजर, 100 से ज्‍यादा घर तोड़े, गुटकेश्वर मंदिर से सदर बाजार तक चौड़ी होगी सड़क

अमेरिका-ईरान के बीच ऐतिहासिक शांति समझौता, पीएम मोदी ने किया स्वागत; भड़का इजराइल

स्मृति कल्प आयोजन में ‘मालवा की मीरा’ मालती जोशी को किया याद

मुख्यमंत्री धामी ने खेत में चलाया टिलर, पारंपरिक कृषि और जैविक खेती को बढ़ावा देने का दिया संदेश

अयोध्या राम मंदिर दान घोटाला, आस्था के केंद्र पर 'चंदा चोरी' का साया, SIT जांच से मचा हड़कंप

अगला लेख