Hanuman Chalisa

ओटीपी कोड से बिना नंबर बताए होगा मोबाइल चार्ज

Webdunia
रविवार, 12 फ़रवरी 2017 (19:14 IST)
नई दिल्ली। दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन ने ग्रामीण इलाकों में रिचार्ज करते समय अपना मोबाइल नंबर देने में झिझकने वाली महिलाओं की आशंका को देखते हुए अब उत्तरप्रदेश पश्चिम तथा उत्तराखंड में 'वोडाफोन सखी' सेवा की शुरुआत की है, जिससे इन महिलाओं को अब रिचार्ज के समय अपने नंबर नहीं देने पड़ेंगे।
   
   
कंपनी के मुताबिक वोडाफोन सखी सेवा का उपयोग करके महिलाएं  बिना अपना नंबर साझा किए अब ओटीपी कोड के जरिए रिचार्ज करा सकती हैं। यह ओटीपी कोड 24 घंटे की अवधि तक सभी रिचार्ज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।  
        
इस पहल की घोषणा करते हुए कंपनी में यूपी वेस्ट तथा उत्तराखंड के बिजनेस हेड दिलीप कुमार गंता ने कहा कि अध्ययन से पता चलता है कि मोबाइल के इस्तेमाल करने के दौरान ग्रामीण इलाकों की महिलाओं को सामाजिक आर्थिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। 
 
ये महिलाएं सुरक्षा की दृष्टि से अपना मोबाइल नंबर किसी से शेयर करने में झिझकती हैं। वे बातचीत के लिए इनकमिंग कॉल और रिचार्ज कराने के लिए परिवार पर निर्भर होती हैं। 'वोडाफोन सखी' इन महिलाओं को उनकी मर्जी के मुताबिक मोबाइल का इस्तेमाल करने की छूट देने की कोशिश है। (वार्ता)
Show comments

जरूर पढ़ें

TMC में बगावत को लेकर ममता का कड़ा एक्‍शन, 8 नेताओं को पार्टी से निकाला, बागियों ने किसे बनाया अध्‍यक्ष?

India-US Trade Talks 2026: अमेरिका के साथ बड़ी डील की तैयारी में भारत, शेयर बाजार के निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?

लखनऊ अग्निकांड के पीछे कौन जिम्मेदार? जांच में सामने आ रही चौंकाने वाली लापरवाहियां

तेल निर्यात में राहत के बीच ट्रंप की चेतावनी, क्या मुश्किल में पड़ जाएगी US-Iran डील?

Positive IOD क्या है? कैसे बनता है भारतीय मानसून का 'रक्षक' और El Nino के असर को करता है कमजोर

सभी देखें

नवीनतम

हत्या के पहले किसने गायब किया केतन का पासपोर्ट, 17 करोड़ में बुक किया था महल, पिता बोले सिया से क्यों मारा बेटे को?

अल-नीनो और कमजोर मानसून से देश के 315 जिलों में सूखे की आहट, कम बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

अयोध्या में राम मंदिर में चढ़ावा चोरी की खुलती जा रहीं परतें, SIT ने सौंपी रिपोर्ट, चंपत की भूमिका संदिग्ध

मध्यप्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में आएगा UCC विधेयक, 90% लोगों ने किया समर्थन

'आपके अंकल प्रेसिडेंट भी हों तब भी चालान कटेगा', कौन हैं ये कहने वाली IPS अनु बेनीवाल?

अगला लेख