shiv chalisa

सावधान... अगर आ रहा है WhatsApp Gold को इंस्टाल करने का मैसेज, जानिए सचाई...

Webdunia
WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। यह आपके लिए भी एक धोखा हो सकता है। एक वायरस आपके मोबाइल में आकर आपकी सारी निजी जानकारियां चोरी कर सकता है। अगर आपको भी WhatsApp के अपग्रेड वर्जन 'Gold' इंस्टाल करने का लिंक मिला है तो सावधान रहिए, क्योंकि यह एक फर्जी मैसेज है।


क्या लिखा होता है मैसेज में : इस मैसेज में लिखा होता है कि इसे डाउनलोड करके आप अपने फोन में इंस्टाल करते हैं तो आप एक बार में लगभग 100 लोगों को फोटो भेज सकते हैं और भेजे गए मैसेज को कभी भी डिलीट कर सकते हैं।

मिल रहा है मैसेज तो क्या करें : अगर आपको इस तरह का मैसेज मिल रहा है, तो इसके लिंक पर बिलकुल क्लिक न करें वरना आपका डेटा चोरी हो सकता है।
 
WhatsApp ने किया इंकार : इस पर WhatsApp का कहना है कि यह हैकर्स की हरकत हो सकती है। उनकी तरफ से कोई गोल्डन वर्जन लांच नहीं किया गया है।
 
इंस्टाल हो गया हो तो तुरंत करें यह काम : अगर आपने इस मैसेज को खोल लिया है तो आपके फोन में वायरस आ सकता है, साथ ही आपकी निजी जानकारियां लीक हो सकती हैं। इससे पहले भी इस तरह के मैसेज वायरल हो चुके हैं। ऐसे में अगर आपने WhatsApp गोल्ड इंस्टाल कर लिया है तो फौरन अपने स्मार्टफोन को फैक्टरी डेटा से रीसेट कर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

उत्तराखंड ने रचा इतिहास! सौर ऊर्जा स्थापना में 1 गीगावाट का आंकड़ा पार

बुंदेलखंड में 98 प्रतिशत से अधिक घरों तक नल से जल

Who is Neha Singh : नेहा सिंह कौन हैं, AI इम्पैक्ट समिट में 'रोबोडॉग' से चर्चाओं में, Galgotias University ने झाड़ा पल्ला

योगी सरकार ने किसानों को बनाया यूपी की समृद्धि का भागीदार

पांडुलिपियों, दुर्लभ ग्रंथों को सहेजकर डिजिटल रूप देगी योगी सरकार

अगला लेख