Festival Posters

WhatsApp: व्हाट्सएप के इंडिया हेड अभिजीत बोस ने दिया इस्तीफा, मेटा के सार्वजनिक नीति निदेशक ने भी छोड़ी कंपनी

Webdunia
मंगलवार, 15 नवंबर 2022 (21:48 IST)
नई दिल्ली। व्हॉट्सऐप (WhatsApp) इंडिया के प्रमुख अभिजीत बोस और मेटा के सार्वजनिक नीति प्रमुख राजीव अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह घटनाक्रम कंपनी द्वारा दुनियाभर में 11,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा के एक सप्ताह के भीतर हुआ है।
 
कंपनी ने मेटा इंडिया सार्वजनिक नीति की जिम्मेदारी अब शिवनाथ ठुकराल को दी है, जो वर्तमान में भारत में व्हॉट्सऐप की सार्वजनिक नीति के निदेशक हैं।
 
व्हॉट्सऐप के प्रमुख विल कैथकार्ट ने बयान में कहा कि मैं भारत में व्हॉट्सऐप के हमारे पहले प्रमुख के रूप में शानदार योगदान के लिए अभिजीत बोस को धन्यवाद देना चाहता हूं। उनके उद्यमशीलता अभियान ने हमारी टीम को नई सेवाएं प्रदान करने में मदद की, जिससे लाखों लोगों और व्यवसायों को लाभ हुआ है।
 
उन्होंने कहा कि व्हॉट्सऐप भारत के लिए और भी बहुत कुछ कर सकता है और हम डिजिटल बदलाव को आगे बढ़ाने में मदद करने के लिए उत्साहित हैं। 
 
बोस फरवरी, 2019 में भारत में कंपनी के पहले देश में प्रमुख के रूप में व्हॉट्सऐप से जुड़े थे। बोस ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि व्हॉट्सऐप की सभी टीमों के लिए यह सप्ताह कठिन रहा है।
 
उन्होंने कहा कि वह एक छोटे से अंतराल के बाद ‘उद्यमशीलता की दुनिया’ में फिर शामिल होंगे।
ठुकराल अब भारत में फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हॉट्सऐप के सार्वजनिक नीति मामलों के प्रमुख के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

व्लादिमीर पुतिन 2 दिन के दौरे के बाद मॉस्को रवाना, भारत के साथ किए ये समझौते

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

अगला लेख