Hanuman Chalisa

चौंक जाएंगे व्हाट्‍सएप का यह आंकड़ा देखकर

Webdunia
गुरुवार, 27 जुलाई 2017 (14:45 IST)
मैसेजिंग एप व्हाट्सएप को रोजाना उपयोग करने वाले यूजर्स की संख्या एक अरब को पार कर गई है। व्हाट्सएप ने एक बयान में कहा कि मात्र एक साल पहले हमने लोगों के साथ साझा किया था कि हर महीने एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग करते हैं। आज हम यह बताते हुए रोमांचित हैं कि दुनियाभर में हर दिन एक अरब लोग व्हाट्सएप का उपयोग कर अपने दोस्तों और परिवारों से जुड़े रहते हैं। महीने में कम से कम एक बार व्हाट्सएप का उपयोग करने वाले उपयोक्ताओं का आंकड़ा 1.3 अरब है।
ALSO READ: बड़ी खबर! मोबाइल ग्राहकों का जमकर फायदा, जियो के बाद इन कंपनियों का जबर्दस्त ऑफर...
भारत व्हाट्सएप का सबसे बड़ा बाजार है जहां इसके मासिक सक्रिय उपयोक्ताओं की संख्या फरवरी 2017 में 20 करोड़ दर्ज की गई है। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया कि रोजाना उपयोग करने वाले एक अरब लोगों में भारत की हिस्सेदरी कितनी है।
ALSO READ: ऐसे फ्री मिलेगा आपको जियो का फीचर फोन
फेसबुक के स्वामित्व वाली व्हाट्सएप का कहना है कि दुनियाभर में लोग प्रतिदिन 55 अरब संदेश और 4.5 अरब फोटो इसके मंच पर साझा करते हैं। यह एप 60 भाषाओं में काम करती है और इस पर रोजाना एक अरब वीडियो भी साझा किए जाते हैं।
Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

LIVE: NEET पेपर लीक मामले में 2 और आरोपी गिरफ्तार

बेंगलुरु में इबोला की दस्तक? युगांडा की महिला अस्पताल में भर्ती, NIV पुणे की रिपोर्ट पर टिकीं नजरें

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

अगला लेख