Hanuman Chalisa

व्हाट्‍सएप से अब पैसों का लेन-देन होगा आसान

Webdunia
मंगलवार, 31 अक्टूबर 2017 (16:53 IST)
व्हाट्‍सएप से अब आप लेन-देन भी कर सकेंगे। व्हाट्‍सएप अगले महीने ही यूपीआई पेमेंट फीचर लांच कर सकता है। खबरों के अनुसार दिसंबर में यह फीचर लांच हो सकता है। दिसंबर तक एप में पेमेंट फीचर दिया जा सकता है। इसके बाद यूजर्स व्हाट्‍सएप से ही आसानी से पैसे भेज और प्राप्त कर सकेंगे।
 
फैक्टर डेली की रिपोर्ट के मुताबिक व्हाट्सएप में यूपीआई पेमेंट की पुष्टि की गई है। रिपोर्ट के साथ एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया गया है इसके पेमेंट का ऑप्शन दिख रहा है। नवंबर के पहले सप्ताह में व्हाट्‍सएप  के बीटा वर्जन पर पेमेंय फीचर की टेस्टिंग होगी और महीने के अंत या दिसंबर में फीचर को सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा।
 
गौरतलब है कि इसी साल जुलाई में व्हाट्‍सएप को नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) पेमेंट के लिए हरी झंडी दे दी है। एनपीसीआई से परमिशन मिलने के बाद व्हाट्‍सएप स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, आईसीआईसीआई और एक्सिस बैंकों से बात कर रहा है। (एजेंसियां)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Cockroach Janta Party ने क्यों बनाया नया इंस्टाग्राम अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

Maruti : महंगी होंगी मारुति की कारें, 30 हजार रुपए तक बढ़ सकती है कीमत, 1 जून से बढ़ेंगे दाम

मैं जॉर्जिया हूं... जानिए कितनी संपत्ति है इटली की PM मेलोनी की?

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

सभी देखें

नवीनतम

MP बनेगा देश की ‘मिल्क कैपिटल’, CM डॉ. मोहन यादव बोले- डेयरी सेक्टर में बड़ी छलांग को तैयार मध्यप्रदेश

पेपर लीक नहीं हुआ, सिर्फ कुछ सवाल बाहर आए, NEET-UG विवाद पर NTA का बड़ा बयान

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

Cockroach Janta Party ने एक्स पर क्यों बनाया नया अकाउंट, क्या बोले अभिजीत दिपके

दो करोड़ की लागत से फूलों की खेती का हब बनेगा अयोध्या का पिरखौली क्षेत्र

अगला लेख