J&K: पुंछ के साब्जियां में बस के खाई में गिरने से 12 की मौत, राष्ट्रपति व पीएम ने जताया शोक

सुरेश एस डुग्गर
बुधवार, 14 सितम्बर 2022 (17:58 IST)
जम्मू। जम्मू संभाग के जिला पुंछ में एलओसी से सटे साब्जियां इलाके में आज बुधवार सुबह एक बस के खाई में लुढ़क जाने से 12 लोगों की मौत हो गई। इनमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में 23 लोग घायल हैं जिन्हें इलाज के लिए पुंछ, जम्मू और कश्मीर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
 
हादसे के तुरंत बाद ही सेना, पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से बचाव कार्य चलाया गया। बताया जा रहा है कि 9 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी जबकि 3 गंभीर रूप से घायल लोगों ने अस्पताल या फिर रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
 
हादसा इतना भयानक था कि बस के परखच्चे ही उड़ गए। इसके बाद पुलिस और सेना को सूचित किया गया और लोगों को अस्पताल पहुंचाने का कार्य शुरू हुआ। 5 घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है जबकि 4 घायलों को सड़क के रास्ते कश्मीर भेजा गया है।
 
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने पुंछ सड़क हादसे पर अपना गहरा दु:ख जाहिर करते हुए मृतकों के परिजनों को राहत राशि के तौर पर 5-5 लाख रुपए देने की घोषणा की है। उन्होंने पुंछ के साब्जियां में हुई इस सड़क दुर्घटना में घायल हुए अन्य यात्रियों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी जब पुंछ सड़क हादसे की जानकारी मिली तो उन्होंने भी हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की मौत पर दु:ख प्रकट किया। उन्होंने अपने बयान में कहा कि पुंछ में हुए हादसे में लोगों की मौत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं उन सभी के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को 2-2 लाख रुपए जबकि घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की।
 
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी पुंछ सड़क हादसे पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए ट्विटर पर लिखा कि पुंछ के साब्जियां में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक-संतप्त परिवारों के साथ हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।(भाषा)(सांकेतिक चित्र)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन के लिए कौन है जिम्‍मेदार, जलवायु वैज्ञानिक ने दिया यह जवाब...

बिहार में वोटर लिस्ट विवाद के बीच चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत, बिना दस्तावेज के जमा करा सकेंगे गणना फॉर्म

चीन में बड़े बदलाव की आहट, क्या शी जिनपिंग 12 साल बाद छोड़ने जा रहे सत्ता? ताकत का बंटवारा क्यों कर रहा ड्रैगन का राजा

बिहार में वोटिंग लिस्ट पर बवाल, महुआ मोइत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में दी EC के फैसले को चुनौती

ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, कांग्रेस को क्‍यों याद आया 2012 का शिखर सम्मेलन

सभी देखें

नवीनतम

सऊदी अरब में मृत्युदंड रिकॉर्ड स्तर पर, जानिए कितने लोगों को दी फांसी

Bihar : पूर्णिया में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की हत्या, 250 लोगों ने डायन बताकर परिवार को मारा

Gujarat : कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, Email के बाद मचा हड़कंप

बिहार में कैसे जुड़ेगा वोटर लिस्ट में नाम, चुनाव आयोग ने जारी की दस्तावेजों की नई सूची

रूस ने यूक्रेन पर दागे 100 से ज्‍यादा ड्रोन, नागरिक इलाकों को बनाया निशाना, 10 लोगों की मौत, 3 बच्चों समेत कई घायल

अगला लेख